in

Himachal Accident News : यहाँ खाई मे गिरी बोलैरो कैंपर! एक महिला की मौ+त, 24 घायल…..

Himachal Accident News : शिमला के डोडरा-क्वार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जिसमें एक ओवरलोड बोलोरो कैंपर खाई में गिरने से एक महिला की मौत हुई है जबकि अन्य 24 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक के हादसा सुबह करीब 10:00 बजे पेश आया है जब एक ओवरलोड बोलोरो कैंपर गाड़ी डोडरा से क्वार जा रही थी।जिसमें 25 लोग सवार थे। गोसांगो के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया।

मृतक महिला की पहचान शाना देवी (35) के रूप में हुई। सात गंभीर घायलों को संदासु अस्पताल रैफर किया गया। बाकी 17 का इलाज क्वार अस्पताल में चल रहा है। सात घायलों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।

प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत दी। गंभीर घायलों को 10-10 हजार रुपये सहायता राशि मिली। घायलों में तारा चंद, यशपाल, सुषमा देवी, अमन, सुरमा देवी समेत अन्य शामिल हैं, सभी घायल डोडरा के निवासी हैं।

JPERC 2025

नायब तहसीलदार क्वार प्रताप ने बताया कि प्रभावितों को राहत राशि दी गई है वहीं, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने कहा कि गाड़ी ओवरलोड थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस प्रभावितों की हर संभव मदद कर रहे हैं।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में चार दिखे हाथी, वन विभाग ने जारी की चेतावनी…..

पांवटा साहिब में चार दिखे हाथी, वन विभाग ने जारी की चेतावनी…..

हिमाचल में सनसनीखेज अपहरण: व्यक्ति को बनाया बंधक, पत्नी से मांगी फिरौती

हिमाचल में सनसनीखेज अपहरण: व्यक्ति को बनाया बंधक, पत्नी से मांगी फिरौती