Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Crime: चम्बा के पति-पत्नी पंजाब में गिरफ्तार, बोलेरो के डैशबोर्ड में छिपा रखा था चिट्टा

TROWS

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से जुड़े एक दंपति को पंजाब पुलिस ने नशे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चिट्टा बड़ी चालाकी से गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखा था।

Holi 2026 -2

जानकारी के अनुसार, भटियात क्षेत्र के ककीरा निवासी रितिक और उसकी पत्नी सिमरन अपनी निजी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर दीनानगर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पठानकोट जिले के नरोट जैमल सिंह इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी।

Indian Public School

पुलिस टीम ने रियैल्टी चौक के पास संदिग्ध वाहन को रोका और गहन तलाशी शुरू की। जांच के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड के भीतर छिपाकर रखा गया 13.10 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद हुआ।

Doon valley school

नशीला पदार्थ मिलते ही पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना नरोट जैमल सिंह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दंपति पहले से ही नशे के अवैध कारोबार में शामिल था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सूत्रों के मुताबिक, उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं और वे पुलिस के राडार पर थे। लंबे समय से इनकी तलाश की जा रही थी।

अब पुलिस पूछताछ के जरिए यह जानने में जुटी है कि दीनानगर में उन्हें यह खेप किसने दी और इसे चम्बा में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmaur News: बाल कटवाने निकला युवक 3 दिन बाद तालाब में मृत मिला, हादसा या साजिश?

Sirmaur News: बाल कटवाने निकला युवक 3 दिन बाद तालाब में मृत मिला, हादसा या साजिश?