Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: हिमाचल के पर्यटन होटलों को मिली गोल्फ कार्ट की सौगात! पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सेवाएं

TROWS

HP News: हिमाचल प्रदेश के चार पर्यटन होटलों को गोल्फ कार्ट की सुविधा प्रदान की गई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने पालमपुर स्थित टूरिज्म होटल से गोल्फ कार्ट को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

Holi 2026 -2

HP News: हिमाचल के पर्यटन होटलों को मिली गोल्फ कार्ट की सौगात! पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सेवाएं

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक पर्यटन राजीव कुमार सहित निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। आर.एस. बाली ने खज्जियार, चायल और कसौली स्थित पर्यटन होटलों के लिए भी गोल्फ कार्ट की सुविधा प्रदान की, जिनका शुभारंभ उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।

Indian Public School

इस अवसर पर बाली ने कहा कि पर्यटन होटलों में गोल्फ कार्ट की सुविधा उपलब्ध होने से यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी तथा पर्यटन निगम के होटल पहले से अधिक आकर्षक बनेंगे।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई निजी होटलों में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं, ऐसे में पर्यटन निगम के होटलों में गोल्फ कार्ट की शुरुआत पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य पर्यटन निगम के होटलों की आय में वृद्धि करना है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इन होटलों की ओर आकर्षित हों।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बाली ने जानकारी दी कि चायल पर्यटन होटल को दो गोल्फ कार्ट जबकि पालमपुर, कसौली और खज्जियार के पर्यटन होटलों को एक-एक गोल्फ कार्ट प्रदान की गई है। इन गोल्फ कार्ट की कुल लागत लगभग 48 लाख रुपये है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP Weather Update: हिमाचल में कल से फिर बदल रहा मौसम! तीन दिन तक पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फ़बारी

HP Weather Update: हिमाचल में कल से फिर बदल रहा मौसम! तीन दिन तक पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फ़बारी

दुखद: साथियों के साथ NH किनारे खाना खाने रुका था युवक! तभी फिसला पैर, खाई में गिरने से गई जान

दुखद: साथियों के साथ NH किनारे खाना खाने रुका था युवक! तभी फिसला पैर, खाई में गिरने से गई जान