in

हिमाचल में चिट्टे के सबसे बड़े गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 22 आरोपी गिरफ्तार

TROWS

कांगड़ा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की विशेष मुहिम के तहत अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान करीब 167 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पंजाब से संचालित किया जा रहा था और इसकी पहुंच हिमाचल के कई क्षेत्रों तक थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुछ ऐसे युवक भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनका संबंध प्रभावशाली परिवारों से है। इससे कई परिवारों में चिंता का माहौल बन गया है।

जांच के दौरान पता चला कि गिरोह का मुख्य संचालक सोशल मीडिया और इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से अपने नेटवर्क को संचालित करता था। सामान्य फोन कॉल से बचते हुए वह डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करता था ताकि पुलिस की निगरानी से दूर रह सके।

Doon valley school

पुलिस को वित्तीय जांच में भी कई अहम सुराग मिले हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के बीच लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है। अधिकारियों को संदेह है कि इस पूरे कारोबार में बड़ी मात्रा में ड्रग मनी का इस्तेमाल किया गया। अब बैंक खातों और अन्य वित्तीय गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।

मामले की कड़ियां पंजाब तक पहुंचने पर पुलिस टीमों ने वहां भी कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन पर नशे की सप्लाई और पैसों के लेनदेन में भूमिका निभाने के आरोप हैं।

JPERC 2025

SP कांगड़ा अशोक रतन का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आरोपी को उसके रसूख, पारिवारिक पृष्ठभूमि या राजनीतिक प्रभाव के आधार पर राहत नहीं दी जाएगी। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच के दौरान आगे भी कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Pradesh: चिट्टे का इंजेक्शन बना मौ*त की वजह? युवक की संदिग्ध मौ*त के बाद दोस्त पर केस दर्ज…

Himachal Pradesh: चिट्टे का इंजेक्शन बना मौ*त की वजह? युवक की संदिग्ध मौ*त के बाद दोस्त पर केस दर्ज…

हिमाचल में रिश्तों का खू*न: जिसे मां ने पाला-पोसा, उसी बेटे ने छीन ली उसकी जिंदगी….

हिमाचल में रिश्तों का खू*न: जिसे मां ने पाला-पोसा, उसी बेटे ने छीन ली उसकी जिंदगी….