in

हिमाचल में यहां स्कूल जाने निकला था 16 वर्षीय अरमान, खड्ड में मिला श*व: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

TROWS

बिलासपुर। जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल से एक दुखद घटना सामने आई है। सकरोहा क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान अरमान सिंह (16) पुत्र गौतम सिंह निवासी गांव जबल्याणा, डाकघर ननावा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरमान शनिवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। शाम तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।

तलाश के दौरान लोगों को जानकारी मिली कि अरमान सकरोहा क्षेत्र में बहने वाली मणि खड्ड की ओर गया था। आशंका जताई गई कि वह वहां नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

Doon valley school

सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। शनिवार देर रात तक लोगों ने अपने स्तर पर खड्ड में उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा और पानी का बहाव अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद रविवार सुबह फिर से खोज अभियान शुरू किया गया।

काफी प्रयासों के बाद ग्रामीणों की मदद से अरमान का शव खड्ड से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

JPERC 2025

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस थाना घुमारवीं की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी की गईं। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि छात्र की मौत खड्ड में नहाने के दौरान डूबने से हुई। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में गहरा दुख और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SIRMOUR NEWS: किराये के कमरे में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने 24 बोतलों के साथ आरोपी दबोचा

SIRMOUR NEWS: किराये के कमरे में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने 24 बोतलों के साथ आरोपी दबोचा

पांवटा साहिब में जंगल से मिला बुजुर्ग का श*व, मौ*त की वजह बनी रहस्य की गुत्थी

पांवटा साहिब में जंगल से मिला बुजुर्ग का श*व, मौ*त की वजह बनी रहस्य की गुत्थी