Himachal Latest News: हिमाचल में दादा ने पोते पर चलाई गोली! घायल PGI रैफर, परिवार ने आरोपी की करी धुनाई

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब दादा ने पोते पर गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Himachal Latest News: हिमाचल में दादा ने पोते पर चलाई गोली! घायल PGI रैफर, परिवार ने आरोपी की करी धुनाई
पोते की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला मंडी के बल्ह क्षेत्र के लोहारा गांव का है। इस बाबत मनीषा चौधरी (30) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

शराब के नशे में झगड़ा कर रहा था आरोपी
शिकायत में बताया कि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त उनके ससुर बहादुर सिंह अक्सर शराब पीकर उनके साथ लड़ाई-झगड़ा और गाली-गलौज करते थे। मनीषा ने बताया कि बीती रात भी ससुर ने शराब का सेवन किया हुआ था और वह इस दौरान झगड़ा कर रहे थे।


इस दौरान जब उनके पति भूपेंद्र सिंह ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने गालियां देना शुरू कर दिया और अंदर से बंदूक लेकर आ गए। लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनकर जेठ का बेटा उमेश चौधरी मौके पर पहुंचा और मामले को शांत करवाने की कोशिश की।
उमेश को लगी गोली
लेकिन आरोपी ने मनीषा पर बंदूक तान दी और फिर गोली चला दी। हालांकि यह गोली मनीषा को ना लगते हुए वहां पर खड़े उमेश चौधरी के दाहिने कुल्हे में जा लगी।


इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई और उमेश बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद मनीषा और उसके पति ने स्थानीय लोगों की सहायता से किसी तरह उमेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया।
लेकिन यहां से उसे गंभीर अवस्था के चलते एम्स बिलासपुर लाया गया। यहां पर भी जब युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे गंभीर अवस्था के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा।
परिजनों ने की आरोपी की पिटाई
उधर, इस घटना के बाद से परिजनों सहित ग्रामीणों में बहादुर सिंह के खिलाफ गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। परिवार के सदस्यों ने आरोपी की इस कदर पिटाई की कि उसे गंभीर चोटे लग गई, जिसके चलते उसका इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है।
उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही परिवार के बाकी सदस्यों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



