in

Himachal News: इस ड्रग फ्री ऐप से पुलिस को नशा तस्करों पर मिली बड़ी सफलता

Himachal News: इस ड्रग फ्री ऐप से पुलिस को नशा तस्करों पर मिली बड़ी सफलता

Himachal News: इस ड्रग फ्री ऐप से पुलिस को नशा तस्करों पर मिली बड़ी सफलता

TROWS

हिमाचल प्रदेश में पुलिस द्वारा तैयार की गई ड्रग फ्री ऐप तस्करों को दबोचने में कारगर साबित हो रही है।

बता दें कि शिमला पुलिस ने इस ऐप की सहायता से एक नशा तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 2.85 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार एक जागरूक नागरिक ने न्यू शिमला पुलिस को ड्रग फ्री हिमाचल ऐप से सूचित किया कि एक युवक नशा तस्करी को अंजाम दे रहा है।तभी पुलिस ने इसका तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

Doon valley school

वहीं, न्यू शिमला के एसएचओ की अगुवाई में पुलिस टीम ने कल शाम लोअर खलीनी में दबिश देकर एक आरोपी को 2.85 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

मामले में आरोपी की पहचान लोअर खलीनी निवासी गौरव (27) के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ न्यू शिमला थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

JPERC 2025

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक विगत तीन साल में 42 हजार लोगों ने ड्रग्स फ्री ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया है। इनमें से 2500 लोगों ने ऐप पर सीआईडी को नशे के संबंध में गोपनीय सूचनाएं दी हैं।ऐप की निगरानी स्टेट सीआईडी का नारकोटिक्स विंग करता है।

ड्रग फ्री ऐप में जानकारी साझा करने वालों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। ड्रग्स फ्री हिमाचल ऐप 30 जून 2019 को लांच हुई थी।

Written by Newsghat Desk

डेढ़ दशक बाद शुरू हुआ नगर परिषद का कूड़ा कचरा संयंत्र, एक करोड़ की मशीन इंस्टाल, 3 टन कूड़ा करेगी प्रोसेस

डेढ़ दशक बाद शुरू हुआ नगर परिषद का कूड़ा कचरा संयंत्र, एक करोड़ की मशीन इंस्टाल, 3 टन कूड़ा करेगी प्रोसेस

Himachal News: रेत की खान में दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Himachal News: रेत की खान में दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत