Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: हिमाचल की महिला टीम ने 38वें राष्ट्रीय हैंडबॉल खेलों में जीता गोल्ड! मंत्री ने किया सम्मानित

TROWS

Himachal News: हाल ही में उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय हैंडबॉल खेलों में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

Holi 2026 -2

Himachal News: हिमाचल की महिला टीम ने 38वें राष्ट्रीय हैंडबॉल खेलों में जीता गोल्ड! मंत्री ने किया सम्मानित

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Indian Public School

खिलाड़ियों और कोच को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मनोज ठाकुर और स्नेह लता को भी सम्मानित किया। इसके अलावा, उन्होंने टीम के मैनेजर सुशील कुमार और प्रवीण को भी सम्मानित किया, जिनकी महत्वपूर्ण भूमिका टीम की सफलता में रही।

Doon valley school

मंत्री ने हिमाचल टीम की कप्तान मोनिका पाल सहित खिलाड़ियों दीक्षा ठाकुर, शालिनी ठाकुर, भावना शर्मा, मिताली, गुलशन शर्मा, प्रियंका ठाकुर, हेमलता, चेतन, विपिन, प्रीत कौर, संजना, जागृति, शैलजा, पायल, कृतिका और जस्सी को भी सम्मानित किया।

हिमाचल सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध
सम्मान समारोह में मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। हिमाचल में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ कर रही है और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित करने पर कार्य कर रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मोरसिंगी में खुलेगी स्पोर्ट्स अकादमी
मंत्री राजेश धर्मानी ने इस अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि मोरसिंगी में जल्द ही एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स अकादमी और हॉस्टल खोला जाएगा, जहां युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इस अकादमी में विभिन्न खेलों के लिए विशेषज्ञ कोचिंग, उच्च गुणवत्ता वाली फिटनेस सुविधाएं और वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धतियां अपनाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, गरीब परिवारों से आने वाले बच्चों के लिए हिमुडा की ओर से अगले एक वर्ष तक उनका पूरा खर्च वहन किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी शिक्षा और खेल प्रशिक्षण जारी रख सकें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम! इन इलाकों में तीन दिन होगी बारिश-बर्फबारी

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम! इन इलाकों में तीन दिन होगी बारिश-बर्फबारी

HP News: भूस्खलन से निपटने के लिए बायो-इंजीनियरिंग पहल शुरू! लैंडस्लाइड को रोकेगी वेटिवर घास

HP News: भूस्खलन से निपटने के लिए बायो-इंजीनियरिंग पहल शुरू! लैंडस्लाइड को रोकेगी वेटिवर घास