in

Himachal News: 13.30 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में नशा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें पुलिस को 13.30 लाख की स्मैक के साथ एक युवक को काबू किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 4 मई को देर शाम थाना मनाली की पुलिस टीम जब गश्त पर थी, तभी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मनाली में एक होटल के पास रिहायशी मकान की धरातल मंजिल में किरायेदार के यहां तलाशी ली, जहां पर किरायेदार के कब्जे से 266 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Doon valley school

मामले में आरोपी की पहचान विश्वदीप उर्फ आला (21 वर्ष) निवासी धनीरामपुर अकबरपुर, जिला कानपुर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।

मामले में आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी विश्वदीप अल्प मात्रा में स्कूली बच्चों को 5,000 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से चिट्टा बेचने का धंधा करता था।

JPERC 2025

पुलिस द्वारा पकड़े गए चिट्टे की कीमत लगभग 13,30,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया था और किसे देना था, इस बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

मामले में पुष्टि करते हुए डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया है कि इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करने में जुट गई है कि आखिरकार आरोपी युवक इतनी मात्रा में मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसकी सप्लाई कहां-कहां देता था।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

Written by Newsghat Desk

Himachal Latest News: युवक ने उठाया कुछ ऐसा कदम की परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

Himachal Latest News: युवक ने उठाया कुछ ऐसा कदम की परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

WiFi Use Tips: WiFi यूज़ करते हुए इस बात का रखें ख्याल नही तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान जानिए कैसे

WiFi Use Tips: WiFi यूज़ करते हुए इस बात का रखें ख्याल नही तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान जानिए कैसे