Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Pradesh : एक्सपायरी चॉकलेट बेचने पर मैगामार्ट को उपभोक्ता आयोग ने सुनाया सख्त फैसला

TROWS

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला मे एक्सपायरी चॉकलेट बेचने के मामले में धर्मशाला उपभोक्ता आयोग ने मैगामार्ट पर सख्त कार्रवाई की है। आयोग ने उपभोक्ता को आर्थिक मुआवजा देने और सार्वजनिक माफी विज्ञापन जारी करने के आदेश दिए हैं।

Holi 2026 -2

शिकायतकर्ता ने बताया कि 19 मई 2024 को उसने एक मैगामार्ट से 54 रुपये में चॉकलेट खरीदी थी। बाद में पता चला कि उनकी एक्सपायरी डेट 4 दिसंबर 2023 थी। उसने यह चॉकलेट खुद खाई और तबीयत बिगड़ने पर बच्चों को देने से रोक दिया।

Indian Public School

उपभोक्ता ने इसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना बताया। मामले की सुनवाई जिला उपभोक्ता आयोग धर्मशाला के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा और सदस्यों की बेंच ने की।

Doon valley school

आयोग ने मैगामार्ट को 9% ब्याज सहित 54 रुपये लौटाने, 10 हजार रुपये मानसिक क्षति के लिए और 10 हजार रुपये मुकदमा खर्च के रूप में भुगतान करने का आदेश दिया। साथ ही उपभोक्ता विधिक सहायता कोष में भी 10 हजार रुपये जमा करने होंगे।

इसके अलावा, मैगामार्ट को एक हिंदी और एक अंग्रेजी अखबार में सार्वजनिक विज्ञापन देना होगा। इसमें यह स्पष्ट करना होगा कि भविष्य में एक्सपायरी उत्पाद बिक्री के लिए स्टॉक में नहीं रखे जाएंगे। यह विज्ञापन 31 अगस्त 2025 तक जारी करना अनिवार्य होगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

आयोग ने माना कि मैगामार्ट उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2006 का उल्लंघन कर चुका है। पहले भी इसी स्टोर पर ऐसी लापरवाही सामने आ चुकी है।

हालांकि, चॉकलेट निर्माता कंपनी या सप्लायर पर दोष सिद्ध नहीं हुआ। इसलिए उन्हें मामले से बरी कर दिया गया है।

यह फैसला उपभोक्ता अधिकारों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में फिर बढ़ा कोविड खतरा: सरकार ने दी सख्त हिदायतें, मास्क अब जरूरी

हिमाचल में फिर बढ़ा कोविड खतरा: सरकार ने दी सख्त हिदायतें, मास्क अब जरूरी

कोरोना की वापसी: नाहन में 82 साल की बुजुर्ग महिला संक्रमित, हिमाचल में अलर्ट

कोरोना की वापसी: नाहन में 82 साल की बुजुर्ग महिला संक्रमित, हिमाचल में अलर्ट