in

Himachal Pradesh: 2 साल की बच्ची के पेट में फंसी थी 5 सेंटीमीटर की हेयर क्लिप, एंडोस्कोपी से डॉक्टरों ने 15 मिनट में निकाली

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला में डॉक्टरों ने एक दो साल की बच्ची के पेट से पांच सेंटीमीटर लंबी हेयर क्लिप निकालकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। खास बात यह रही कि बच्ची की सर्जरी करने की जरूरत नहीं पड़ी। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की मदद से करीब 15 मिनट में क्लिप बाहर निकाल दी।

जानकारी के अनुसार खलीणी की रहने वाली बच्ची को 2 सितंबर को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए IGMC लेकर पहुंचे। यहां पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में बच्ची की जांच की गई।

एक्सरे में सामने आई पेट में फंसी क्लिप

Doon valley school

डॉक्टरों ने बच्ची के जरूरी टेस्ट और एक्सरे करवाए। एक्सरे रिपोर्ट में उसके पेट में करीब पांच सेंटीमीटर लंबी वस्तु दिखाई दी। जांच के बाद पता चला कि यह हेयर क्लिप थी।

कम उम्र में इतनी बड़ी वस्तु पेट में फंसना गंभीर समस्या पैदा कर सकता था। ऐसे में डॉक्टरों ने बिना देरी किए इसे बाहर निकालने का फैसला लिया।

JPERC 2025

सर्जरी के बजाय एंडोस्कोपी से निकाली क्लिप

पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. श्रुति शर्मा ने एंडोस्कोपी के जरिए क्लिप निकालने की प्रक्रिया पूरी की। यह प्रक्रिया करीब 15 मिनट में सफलतापूर्वक पूरी हो गई।

डॉक्टरों के मुताबिक ऐसे मामलों में कई बार सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन इस बच्ची में एंडोस्कोपी से ही क्लिप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया।

क्लिप निकलने के बाद बच्ची की हालत में सुधार हुआ। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया और स्वास्थ्य ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी।

डॉ. श्रुति शर्मा ने बताया कि इतनी कम उम्र की बच्ची के पेट से इस तरह की वस्तु निकालने का यह उनके सामने आया पहला मामला था। उन्होंने कहा कि परिजनों ने बच्ची को समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिससे इलाज में काफी मदद मिली।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kangra News: पति पर शक को लेकर हुआ विवाद, महिला ने घर में रखा फ्लोर क्लीनर पिया….

Kangra News: पति पर शक को लेकर हुआ विवाद, महिला ने घर में रखा फ्लोर क्लीनर पिया….

Himachal Pradesh: नहाने गई महिला की नजर वेंटिलेटर पर पड़ी तो उड़ गए होश, मोबाइल में मिली 7.51 सेकेंड की वीडियो

Himachal Pradesh: नहाने गई महिला की नजर वेंटिलेटर पर पड़ी तो उड़ गए होश, मोबाइल में मिली 7.51 सेकेंड की वीडियो