in

Himachal Pradesh: नहाने गई महिला की नजर वेंटिलेटर पर पड़ी तो उड़ गए होश, मोबाइल में मिली 7.51 सेकेंड की वीडियो

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र में महिला की निजता से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर बाथरूम के वेंटिलेटर पर मोबाइल फोन रखकर उसकी वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के अनुसार यह घटना 4 सितंबर की है। जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण वह उस दिन घर पर थी। दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने गई थी।

नहाने के बाद जब महिला दरवाजे पर टंगे कपड़े लेने लगी तो उसकी नजर वेंटिलेटर पर रखे एक मोबाइल फोन पर पड़ी। महिला का आरोप है कि फोन को इस तरह रखा गया था कि बाथरूम के अंदर की गतिविधियां रिकॉर्ड हो सकें। मोबाइल देखकर वह घबरा गई और तुरंत बाथरूम से बाहर आ गई।

शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान महिला ने अपने पड़ोसी युवक को वेंटिलेटर से मोबाइल उठाकर वहां से जाते हुए देखा। महिला ने युवक से मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने कथित तौर पर किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया। इसके बाद महिला ने मोबाइल मांगा, जिस पर युवक ने फोन उसे दे दिया।

महिला ने घटना की जानकारी अपनी भाभी और पूर्व प्रधान को दी। उनकी मौजूदगी में युवक से मोबाइल बाथरूम में रखने का कारण पूछा गया। शिकायत के अनुसार, इस दौरान युवक ने कथित तौर पर माफी मांगी। इसके बाद उसने मोबाइल का लॉक खोला और फोन महिला को सौंप दिया।

JPERC 2025

महिला ने जब मोबाइल की गैलरी जांची तो उसमें 7.51 सेकेंड की एक वीडियो मिली। महिला का आरोप है कि यह वीडियो उसके नहाने के दौरान रिकॉर्ड की गई थी। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पड़ोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मोबाइल फोन और उसमें मिली वीडियो सहित मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और कैसे रिकॉर्ड हुई और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।

पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

Written by Newsghat Desk

Himachal Pradesh: 2 साल की बच्ची के पेट में फंसी थी 5 सेंटीमीटर की हेयर क्लिप, एंडोस्कोपी से डॉक्टरों ने 15 मिनट में निकाली

Himachal Pradesh: 2 साल की बच्ची के पेट में फंसी थी 5 सेंटीमीटर की हेयर क्लिप, एंडोस्कोपी से डॉक्टरों ने 15 मिनट में निकाली

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब पहुंचे कर्नल जेएस चौहान, NCC कैडेट्स को दिया अनुशासन और एकता का संदेश

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब पहुंचे कर्नल जेएस चौहान, NCC कैडेट्स को दिया अनुशासन और एकता का संदेश