in

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब पहुंचे कर्नल जेएस चौहान, NCC कैडेट्स को दिया अनुशासन और एकता का संदेश

पांवटा साहिब, 8 सितंबर। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में 1 एचपी बटालियन एनसीसी नाहन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जे.एस. चौहान ने औपचारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में एनसीसी की गतिविधियों और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्या गुरविन्द्र कौर चावला और एसोसिएट एनसीसी सेकेंड ऑफिसर विक्रम सिंह ने कर्नल जे.एस. चौहान का स्वागत किया। इस दौरान सीनियर जेसीओ जय करण, पूर्व सैनिक हवलदार प्रमोद कुमार और पूर्व हवलदार चमन लाल भी मौजूद रहे। एनसीसी कैडेट्स ने भी उनका स्वागत किया।

कैडेट्स को दिया अनुशासन का संदेश

Doon valley school

कर्नल चौहान ने एनसीसी कैडेट्स से बातचीत करते हुए संगठन के आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ को जीवन में अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल परेड और वर्दी तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से युवाओं में नेतृत्व, जिम्मेदारी, भाईचारे और देशसेवा की भावना विकसित होती है।

उन्होंने कैडेट्स को नशे से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच-समझकर करने को कहा। उन्होंने युवाओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग पढ़ाई, ज्ञान और सकारात्मक गतिविधियों के लिए करने का आह्वान किया।

JPERC 2025

कर्नल चौहान ने कहा कि समय का सही उपयोग, नियमित दिनचर्या और पढ़ाई में अनुशासन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मदद करता है। उन्होंने कैडेट्स को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी प्रेरित किया।

एनसीसी सुविधाओं का किया निरीक्षण

कैडेट्स के साथ संवाद के बाद कर्नल चौहान ने टीम के साथ स्कूल परिसर में एनसीसी से जुड़ी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण क्षेत्र, परेड ग्राउंड और एनसीसी प्रशिक्षण कक्ष का जायजा लिया।

उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। साथ ही छोटी-छोटी व्यवस्थाओं में सुधार कर कैडेट्स के प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की।

कर्नल चौहान ने स्कूल प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने और सकारात्मक माहौल देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रधानाचार्या गुरविन्द्र कौर चावला और एनसीसी सेकेंड ऑफिसर विक्रम सिंह के नेतृत्व की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने कर्नल चौहान का आभार जताया। उनका दौरा कैडेट्स के लिए प्रेरणादायक रहा और उन्हें अनुशासन, नेतृत्व तथा राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का संदेश मिला।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Pradesh: नहाने गई महिला की नजर वेंटिलेटर पर पड़ी तो उड़ गए होश, मोबाइल में मिली 7.51 सेकेंड की वीडियो

Himachal Pradesh: नहाने गई महिला की नजर वेंटिलेटर पर पड़ी तो उड़ गए होश, मोबाइल में मिली 7.51 सेकेंड की वीडियो

हिमाचल में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन किया डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख ठगे: ठगे जाने से पहले बैंक मैनेजर ने चेताया फिर भी नहीं माने

हिमाचल में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन किया डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख ठगे: ठगे जाने से पहले बैंक मैनेजर ने चेताया फिर भी नहीं माने