in

डगशाई स्कूल रैगिंग केस: 5 छात्रों पर FIR के बाद उठे बड़े सवाल, हॉस्टल की पुरानी शिकायतें भी जांच के घेरे में…

सोलन जिले के डगशाई पब्लिक स्कूल में रैगिंग और जूनियर छात्रों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में पांच नाबालिग छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, 5 सितंबर को नौवीं कक्षा के एक छात्र को हॉस्टल के कमरे से कथित तौर पर बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में आरोप है कि कुछ जूनियर छात्रों को पिछले करीब चार महीनों से रैगिंग, धमकी, गाली-गलौज और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था।

Doon valley school

घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। इसके बाद कई अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। कुछ अभिभावक बच्चों का स्कूल से स्थानांतरण कराने के लिए पुलिस चौकी तक पहुंचे। वहीं, हरियाणा के जगाधरी से एक अभिभावक द्वारा अपने बच्चे को स्कूल से निकालने की भी जानकारी सामने आई है।

शिकायत में कुछ वरिष्ठ छात्रों के पास हथियार होने का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

JPERC 2025

मामले में स्कूल के प्राचार्य और प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी कुछ अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि रैगिंग की शिकायतों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, इन आरोपों पर स्कूल प्रबंधन या प्राचार्य का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच का मुख्य फोकस 5 सितंबर की घटना के साथ-साथ पिछले कुछ महीनों से लगाए जा रहे रैगिंग के आरोपों पर भी है।

धर्मपुर थाना पुलिस ने हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्थान (रैगिंग निषेध) अधिनियम, 2009 की धारा 3 और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सोलन की पुलिस अधीक्षक टीएस साई दत्तात्रेय वर्मा ने कहा कि रैगिंग को लेकर कानून में सख्त प्रावधान हैं और ऐसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब जांच से यह साफ होगा कि मामला केवल 5 सितंबर की घटना तक सीमित है या हॉस्टल में जूनियर छात्रों को लंबे समय से कथित परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में 458 घंटे बिजली गुल! कटौती से परेशान जनता, भाजपा ने SDM को सौंपा ज्ञापन

पांवटा साहिब में 458 घंटे बिजली गुल! कटौती से परेशान जनता, भाजपा ने SDM को सौंपा ज्ञापन

डोरियोंवाला की 132वीं दंगल प्रतियोगिता में दिल्ली के रोहित पहलवान ने मारी बाजी, पवन चौधरी ने दिए 51 हजार

डोरियोंवाला की 132वीं दंगल प्रतियोगिता में दिल्ली के रोहित पहलवान ने मारी बाजी, पवन चौधरी ने दिए 51 हजार