in

डोरियोंवाला की 132वीं दंगल प्रतियोगिता में दिल्ली के रोहित पहलवान ने मारी बाजी, पवन चौधरी ने दिए 51 हजार

सिरमौर। जाहरवीर बाबा डोरियोंवाला में गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय 132वीं दंगल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया।

समापन समारोह में प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव पवन चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दंगल कमेटी और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

दंगल की मुख्य माली में दिल्ली के रोहित पहलवान और पानीपत के मलिक पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में रोहित पहलवान ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मलिक पहलवान को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा।

इस दौरान छिंज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मुख्यातिथि पवन चौधरी ने पारंपरिक कुश्ती और छिंज जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक आय से दंगल कमेटी को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

पवन चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली दंगल और छिंज प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है।

JPERC 2025

दंगल कमेटी की ओर से मुख्यातिथि का आभार जताया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

तीन दिनों तक चले इस आयोजन में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी दर्शक पहुंचे। गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित इस दंगल ने क्षेत्र में पारंपरिक खेल और कुश्ती की संस्कृति को भी बढ़ावा दिया।

Written by Newsghat Desk

डगशाई स्कूल रैगिंग केस: 5 छात्रों पर FIR के बाद उठे बड़े सवाल, हॉस्टल की पुरानी शिकायतें भी जांच के घेरे में…

डगशाई स्कूल रैगिंग केस: 5 छात्रों पर FIR के बाद उठे बड़े सवाल, हॉस्टल की पुरानी शिकायतें भी जांच के घेरे में…

21 साल की अनुप्रिया ने फिल्मी दुनिया में मचाई धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 117 करोड़!

21 साल की अनुप्रिया ने फिल्मी दुनिया में मचाई धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 117 करोड़!