in

हिमाचल प्रदेश: यहां विवाहिता से दु**ष्कर्म का आरोप, विरोध पर पति-बच्चों समेत पूरे परिवार को धमकी….

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में 28 वर्षीय विवाहिता से कथित दुष्कर्म और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि सितंबर 2025 में गांव चिल्ला निवासी दिला राम शर्मा ने उसके साथ जबरदस्ती की। महिला का कहना है कि उस समय आरोपी ने घटना किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

शिकायत के मुताबिक, नवंबर 2025 में दिला राम और उसके बेटों ने महिला से माफी मांगी थी। इसके बावजूद अगस्त 2026 में दिला राम ने कथित तौर पर दोबारा महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

महिला ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद दिला राम और उसके दोनों बेटों संतोष व नारायण दत्त ने महिला, उसके पति और दो छोटे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल फोन में घटना और धमकियों से जुड़ी कुछ रिकॉर्डिंग सुरक्षित है। उसने इन रिकॉर्डिंग को जांच के दौरान पुलिस के सामने सबूत के तौर पर पेश करने की बात कही है।

JPERC 2025

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौपाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, उपलब्ध रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Written by Newsghat Desk

Parenting Tips: 15-18 साल के बच्चों से आज ही पूछें ये 5 सवाल, रिश्ते में बढ़ेगा भरोसा

Parenting Tips: 15-18 साल के बच्चों से आज ही पूछें ये 5 सवाल, रिश्ते में बढ़ेगा भरोसा

करोड़ों का लोन, फर्जी दस्तावेज और बंद मिली दुकान! शिमला में बैंक फ्रॉड का बड़ा मामला, FIR दर्ज

करोड़ों का लोन, फर्जी दस्तावेज और बंद मिली दुकान! शिमला में बैंक फ्रॉड का बड़ा मामला, FIR दर्ज