Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी! मिस्त्री की बेटी अंकिता बनी टॉपर

TROWS

HP News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (Himachal Pradesh University) के बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। दरअसल, HPU द्वारा बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जोकि 97.56 फीसदी रहा।

Holi 2026 -2

HP News: बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी! मिस्त्री की बेटी अंकिता बनी टॉपर

बड़ी बात यह है कि इस परीक्षा में 10 बेटियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए टॉप टेन में जगह बनाई है। बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा को 2,538 विद्यार्थियों द्वारा दिया गया था जिसमें से 2,324 उत्तीर्ण हुए है।

Indian Public School

अंकिता 8.64 सीजीपीए लेकर टॉपर
शिमला जिला के संजौली कॉलेज की छात्रा और मिस्त्री की बेटी अंकिता ने सबसे अधिक 8.64 CGPA लेकर टॉप किया है। बेटी की इस सफलता से परिवार में भी खुशी का माहौल है।

Doon valley school

इसके अलावा डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक ऊना की सिमरन ने 8.62 CGPA के साथ दूसरा जबकि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज (Centre of Excellence College) संजौली की शिवांगी सलाथिया ने 8.56 CGPA के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज नादौन हमीरपुर की छात्रा पायल शर्मा और डिग्री कॉलेज नालागढ़ सोलन की मीनाक्षी ने 8.54 CGPA प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। संजौली कॉलेज की शगुन चंदेल और शगुन सिंह ने 8.45 CGPA के साथ पांचवां स्थान पाया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

डीएवी सेंटेनरी कॉलेज (DAV Centenary College) कोटखाई शिमला की मालविका सूद 8.42 CGPA के साथ छठे स्थान पर रही।

बीकेडी महिला डिग्री कॉलेज पावंटा साहिब की रंजना कौंडल और अनुपमा, टीजेसीएम कॉलेज सुजानपुर टिहरा हमीरपुर की सानवी जैन और वीरभद्र सिंह राजकीय कॉलेज सीमा शिमला की दीक्षिता ने 8.38 CGPA के साथ मेरिट में सातवां स्थान पाया।

दौलतपुर चौक ऊना की काजल ने 8.36 CGPA के साथ आठवां, आरकेएमवी शिमला की स्मृति ने 8.33 CGPA के साथ नौंवा और संजौली डिग्री कॉलेज की मुस्कान ने 8.31 CGPA के साथ मेरिट में दसवां स्थान हासिल किया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: हिमाचल में व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठाकर दी जान! कमरे से इस हाल में बरामद हुआ शव

Himachal News Alert: हिमाचल में व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठाकर दी जान! कमरे से इस हाल में बरामद हुआ शव

Himachal Weather: हिमाचल में कल से मिलेगी गर्मी से राहत! तीन दिन लगातार होगी बारिश, अलर्ट जारी

Himachal Weather: हिमाचल में कल से मिलेगी गर्मी से राहत! तीन दिन लगातार होगी बारिश, अलर्ट जारी