Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: भीषण आपदा में जान गवाने वाले ग्राम रोजगार सेवक की पत्नी को मिली 1.56 लाख की मदद

TROWS

HP News: उपायुक्त मंडी के आग्रह पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एकत्रित 1.56 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक जिला विकास अधिकारी (ग्रामीण) गोपी चंद पाठक ने ग्राम रोजगार सेवक स्वर्गीय जीत राम की पत्नी शारदा देवी को प्रदान किया।

Holi 2026 -2

HP News: भीषण आपदा में जान गवाने वाले ग्राम रोजगार सेवक की पत्नी को मिली 1.56 लाख की मदद

गौरतलब है कि विकास खंड करसोग में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक की आकस्मिक मृत्यु 30 जून को आई भीषण आपदा में बह जाने से हुई थी। स्वर्गीय जीत राम की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने उनके परिवार को आर्थिक सहयोग देने का आग्रह किया था।

Indian Public School

इस पर जिले के सभी खंड विकास कार्यालयों तथा पंचायती राज विभाग मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से यह राशि एकत्रित की। इसमें स्वयं उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त का भी योगदान शामिल रहा।

Doon valley school

इससे पहले, खंड विकास कार्यालय करसोग के स्टाफ ने अपनी ओर से 1.07 लाख रुपये की सहायता राशि पीड़ित परिवार को भेंट की थी। इसके अतिरिक्त, सरकार की ओर से मिलने वाली 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी मृतक के परिजनों को दी जा चुकी है।

गोपी चंद पाठक ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा योजना के अंतर्गत अस्थायी कर्मचारी होते हैं और आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में इनके परिवार को किसी प्रकार का लाभ देने की कोई योजना नहीं है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ऐसे में उपायुक्त के आह्वान पर यह सहयोग राशि स्वर्गीय जीत राम की विधवा को सौंपी गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस परिवार की आगे भी हर संभव मदद की जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Scrub Typhus: हिमाचल में स्क्रब टाइफस से पहली मौत! 34 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

Scrub Typhus: हिमाचल में स्क्रब टाइफस से पहली मौत! 34 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

दुखद: निर्माणाधीन घर की छत पर काम करते करंट की चपेट में आया पलंबर! अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई जान

दुखद: निर्माणाधीन घर की छत पर काम करते करंट की चपेट में आया पलंबर! अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई जान