Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: इस नाम से जाना जाएगा भूपपुर का नवनिर्मित चौंक! प्रस्ताव पारित कर लिया फैसला

TROWS

Paonta Sahib: पांवटा साहिब की संगत द्वारा मंगलवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आपसी विचार-विमर्श एवं सर्वसम्मति से ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: इस नाम से जाना जाएगा भूपपुर का नवनिर्मित चौंक! प्रस्ताव पारित कर लिया फैसला

संगत ने प्रस्ताव पारित किया कि पांवटा साहिब के भूपपुर में हाल ही में निर्मित नए चौंक का नाम महान योद्धा, धर्मरक्षक और अद्वितीय बलिदानी साहिब बाबा अजीत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा।

Indian Public School

संगत ने कहा की साहिब बाबा अजीत सिंह जी, गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्येष्ठ सुपुत्र थे तथा उनका जन्म श्री पांवटा साहिब की पावन एवं ऐतिहासिक धरती पर ही हुआ था। श्री पांवटा साहिब की यह पवित्र भूमि उनके बाल्यकाल, संस्कारों और वीरता की साक्षी रही है।

Doon valley school

इस कारण पांवटा साहिब की संगत के लिए उनका नाम अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और गौरव का विषय है। साहिब बाबा अजीत सिंह जी ने धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने कम आयु में ही अद्वितीय साहस, वीरता और नेतृत्व का परिचय दिया तथा धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उनका जीवन त्याग, निडरता, राष्ट्रप्रेम और धर्मनिष्ठा का सर्वोच्च उदाहरण है, जो आज भी श्री पांवटा साहिब सहित सम्पूर्ण समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी को सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

पांवटा साहिब की संगत का मानना है कि भूपपुर, पांवटा साहिब में निर्मित इस नए चौक का नाम उनके पावन नाम पर रखने से पांवटा साहिब की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सम्मान एवं गौरव प्राप्त होगा। साथ ही, यह चौक आने वाली पीढ़ियों को उनके महान जीवन, आदर्शों और बलिदान की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: कमरे के भीतर मां को इस हाल में देख बेटियों की निकली चीखें! सिर से उठा ममता का साया

Himachal News Alert: कमरे के भीतर मां को इस हाल में देख बेटियों की निकली चीखें! सिर से उठा ममता का साया

HP News: पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब डिजिटल माध्यम से मिलेंगे मासिक बिल

HP News: पोस्टपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब डिजिटल माध्यम से मिलेंगे मासिक बिल