Gold Silver Prices : जंग के बीच लगातार तीसरे दिन सोने के दाम में गिरावट! चांदी भी फिसली, जानें नए रेट्स

Gold Silver Prices : ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध का आज सातवां दिन है। बीते एक सप्ताह से ईरान में भयंकर तबाही मची हुई है। इस घटना के बाद कच्चे तेल के दाम में तगड़ी उछाल आई है।

Gold Silver Prices : जंग के बीच लगातार तीसरे दिन सोने के दाम में गिरावट! चांदी भी फिसली, जानें नए रेट्स
लेकिन सेफ असेट कहे जाने वाले Gold-Silver के दाम में गिरावट देखी जा रही है। सोने और चांदी के दामों में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम आज 1,177 रुपए तक घट गए है। ऐसे में सोना अब 1,59,409 पर आ गया है।


जबकि इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमत 1,60,586 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 3 दिन में 8,000 रूपए तक सस्ता हुआ है। इसके अलावा एक किलो चांदी 902 रुपए तक गिर गई है।
इस गिरावट के बाद चांदी 2,63,210 पर आ गई है। जबकि इससे पहले इसकी कीमत 2,64,212 लाख रुपए प्रति किलो थी। चांदी 3 दिन में 26,000 रुपए सस्ती हुई है।


कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट 10 ग्राम का भाव
24 1,59,409
22 1,46,019
18 1,19,557
14 92,254
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत
शहर 10 ग्राम 24 कैरेट
दिल्ली 1,62,260
मुंबई 1,62,110
कोलकाता 1,62,110
चेन्नई 1,63,200
जयपुर 1,62,260
भोपाल 1,62,160
पटना 1,62,160
लखनऊ 1,62,260
रायपुर 1,62,110
अहमदाबाद 1,62,160

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



