Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Crime News: किराए के मकान में चल रहा था नशीले पदार्थों का धंधा! पुलिस ने मारा छापा, महिला-पुरुष अरेस्ट

TROWS

Himachal Crime News: जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशा तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई दाड़लाघाट थाना क्षेत्र के गांव सयार काटली में की गई है।

Holi 2026 -2

Himachal Crime News: किराए के मकान में चल रहा था नशीले पदार्थों का धंधा! पुलिस ने मारा छापा, महिला-पुरुष अरेस्ट

एस आई यू टीम जब क्षेत्र में गश्त कर रही थी तो जानकारी मिली कि अंकुश कौशल (39) पुत्र अनूप कौशल निवासी कोटगढ़ मनसु, शिमला और शिवानी (26) पत्नी स्व. बृजेश महाजन निवासी देलग भदरोग, बिलासपुर ने गांव सयार काटली में किराये पर कमरा लिया है जहां वह नशीले पदार्थ बेचने का धंधा करते हैं।

Indian Public School

जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और किराए के मकान पर छापेमारी की गई। इस दौरान जब तलाशी ली गई तो मौके से 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

Doon valley school

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ पुलिस थाना दाड़लाघाट में एनडीपीएस अधिनियम (ND&PS Act) के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों को अदालत में पेश कर उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। ऐसे में अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों आरोपी नशे के इस काले कारोबार को कब से अंजाम दे रहे थे तथा इस मामले में और कौन-कौन शामिल है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जिला पुलिस का कहना है कि पुलिस नशा तस्करों पर नजर बनाए हुए हैं और नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CIBIL Score: क्या बैंक सिबिल स्कोर के आधार पर ही देते हैं लोन! जानिए ऐसे पांच कारण जिससे रिजेक्ट हो सकता है लोन

CIBIL Score: क्या बैंक सिबिल स्कोर के आधार पर ही देते हैं लोन! जानिए ऐसे पांच कारण जिससे रिजेक्ट हो सकता है लोन

Accident In Himachal: सड़क क्रॉस कर रही छात्रा को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर! गंभीर घायल

Accident In Himachal: सड़क क्रॉस कर रही छात्रा को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर! गंभीर घायल