Asha Hospital
Holi 2026
in

Naina Devi Temple: शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में 60 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा! लाखों रूपए का चढ़ा चढ़ावा

TROWS

Naina Devi Temple: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हिमाचल ही नहीं बल्कि दूर-दूर से श्रद्धालु मां के चरणों में शीश नवाने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि नैना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले चले हुए हैं।

Holi 2026 -2

Naina Devi Temple: शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में 60 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा! लाखों रूपए का चढ़ा चढ़ावा

इसी के चलते इन दिनों मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं। आज नवरात्रि के छठे दिन सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें मां के दरबार में लगनी शुरू हो चुकी हैं। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

Indian Public School

जैसे ही रात को मंदिर के कपाट खुले वैसे ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका था। ऐसे में सुबह होते-होते मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। उधर, पांचवें नवरात्र पर करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका था।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

जबकि चौथे नवरात्र पर 15.96 लाख रुपये का कैश, 14.6 ग्राम सोना, 3.22 किलोग्राम चांदी, 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, छह यूएस डॉलर और 60 कैनेडियन डॉलर मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेले को लेकर रोजाना हजारों श्रद्धालु हिमाचल के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से पहुंच रहे हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: सूखा पेड़ गिरने से चपेट में आई माँ-बेटी! 7 वर्षीय दिशा की दर्दनाक मौत

Himachal News Update: सूखा पेड़ गिरने से चपेट में आई माँ-बेटी! 7 वर्षीय दिशा की दर्दनाक मौत

Sirmour News: सिरमौर में यहां मिला अज्ञात व्यक्ति का शव! शिनाख्त करवाने में जुटी पुलिस

Sirmour News: सिरमौर में यहां मिला अज्ञात व्यक्ति का शव! शिनाख्त करवाने में जुटी पुलिस