Himachal Crime News: नाका तोड़कर फरार हो रहे थे तस्कर! पुलिस ने ऐसे दबोचे, गाड़ी से हथियार सहित नशीले पदार्थ बरामद

Himachal Crime News: नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां एक वाहन से नशीले पदार्थ सहित हथियार भी पकड़े गए हैं। थाना कोटखाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Himachal Crime News: नाका तोड़कर फरार हो रहे थे तस्कर! पुलिस ने ऐसे दबोचे, गाड़ी से हथियार सहित नशीले पदार्थ बरामद
पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि हरियाणा नंबर की टाटा सफारी महासू से कोकुनाला की ओर जा रही है, जिसमें सवार दो व्यक्ति सवार है और उनके पास नशीली खेप भी मौजूद है।

पुलिस ने लगाया नाका
सूचना मिलने के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और महासू सड़क पर कोकुनाला के समीप पुराने पुल के पास नाका लगाया। जैसे ही आरोपी गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया।


नाका तोड़कर भागने की कोशिश
लेकिन चालक ने पुलिस को देखते हुए नाका तोड़ने की कोशिश की और तेज रफ्तारी में वाहन भगा दिया। हालांकि उसकी यह होशियारी काम नहीं आई और आरोपी चालक ने वहां खड़ी एक पिकअप को टक्कर मार दी।
गाड़ी से हथियार और हेरोइन बरामद
इससे पुलिस को आरोपियों को पकड़ने का मौका मिल गया और उन्हें दबोच लिया गया। जब गाड़ी की जांच की गई तो मौके से एक अटैची में रखी पिस्टल, पिस्टल के छर्रे, एक छोटा चाकू, 6.15 ग्राम क्रिस्टल मेथ (आईस) और 2.25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।


इतना ही नहीं पुलिस को गाड़ी से दो गैस सिलेंडर भी मिले। जिस पर पुलिस ने दोनों को मौके से अरेस्ट कर लिया और उनके खिलाफ थाना कोटखाई में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
आरोपी गिरफ्तार
उधर, एस.एस.पी. शिमला गौरव सिंह ने बताया कि रूवल चौहान (26) निवासी ठकरोट डाकघर बगाहर तहसील कोटखाई और रमनजीत सिंह (50) निवासी सन्नी एन्क्लेव, सेक्टर-125, खरड़, जिला एस.ए.एस. नगर मोहाली (पंजाब) को अरेस्ट किया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि जिला में नशे की तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



