in

पांवटा में सड़कों से बिजली बिल तक किसान परेशान, यूनियन ने CM को भेजा मांग पत्र

TROWS

पांवटा साहिब: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने किसानों और आम लोगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मांग पत्र भेजा है। संगठन ने पत्र के माध्यम से संबंधित विभागों पर समस्याओं के समाधान में देरी का आरोप लगाया है।

यूनियन का कहना है कि इससे पहले भी इन मुद्दों को लेकर मांग पत्र सौंपा गया था। उस समय समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन संगठन के अनुसार अब तक कई मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

मांग पत्र में सबसे प्रमुख मुद्दा पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का उठाया गया है। यूनियन ने दावा किया है कि क्षेत्र की करीब 90 से 95 प्रतिशत सड़कें पहले से खराब हैं। संगठन ने इनकी जल्द मरम्मत और सुधार की मांग की है।

Doon valley school

किसान यूनियन ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिलों का मुद्दा भी उठाया। यूनियन के अनुसार कई उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक बिल मिल रहे हैं। संगठन ने इस मामले की जांच कर जल्द समाधान करने की मांग की है।

इसके अलावा किसानों से खरीदी गई गेहूं की फसल के बीज का भुगतान अभी तक नहीं होने का मुद्दा भी पत्र में शामिल है। यूनियन ने किसानों का बकाया भुगतान जल्द जारी करने की मांग की है।

JPERC 2025

किसानों ने धान की फसल में पिछले कुछ वर्षों से सामने आ रही बीमारी को लेकर भी चिंता जताई है। यूनियन के अनुसार बीमारी के कारण कुछ पौधों की वृद्धि प्रभावित हो रही है, जबकि कुछ फसल असामान्य रूप से बढ़ रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री से सभी समस्याओं पर संबंधित विभागों को जल्द कार्रवाई के निर्देश देने और किसानों को राहत पहुंचाने की मांग की है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का वादा! महिला ने लगाए गंभीर आरोप: पुलिस ने दर्ज किया केस…

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का वादा! महिला ने लगाए गंभीर आरोप: पुलिस ने दर्ज किया केस…

रेस्टोरेंट में काम पर नहीं पहुंचा रसोइया, कमरा खोला तो बिस्तर पर मिला श*व

रेस्टोरेंट में काम पर नहीं पहुंचा रसोइया, कमरा खोला तो बिस्तर पर मिला श*व