in

Paonta Sahib : घुतनपुर में बाघ का खूनी हमला, पुलिस कर्मी के घर बंधी गाय को बनाया निवाला! इलाके में दहशत

TROWS

पांवटा साहिब के गांव घुतनपुर में देर रात बाघ के हमले से इलाके में दहशत फैल गई। बाघ ने एक पुलिस कर्मी के घर में बंधी गाय को अपना शिकार बना लिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना देर रात की बताई जा रही है। अचानक पशु के शोर मचाने पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। इस दौरान लोगों ने बाघ को मौके पर देखा। कुछ स्थानीय लोगों ने मोबाइल से घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।

बताया जा रहा है कि बाघ ने घर के पास बंधी गाय पर हमला कर दिया। हमले में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग पूरी रात भय के साये में रहे।

Doon valley school

घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही बाघ जंगल की ओर भाग चुका था।

वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन बाघ का कोई सुराग नहीं मिल पाया। विभाग ने इलाके के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

JPERC 2025

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बार बाघ रिहायशी इलाके तक पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

फिलहाल वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विभाग ने लोगों से रात के समय अकेले बाहर न निकलने और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधने की अपील की है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब : मेलियो पंचायत में परमिंदर सिंह बिट्टू का जनसंपर्क अभियान तेज, लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

पांवटा साहिब : मेलियो पंचायत में परमिंदर सिंह बिट्टू का जनसंपर्क अभियान तेज, लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

Paonta Sahib: भगवानपुर में परविंदर सिंह बिट्टू का जनसंपर्क तेज, चुनावी माहौल में बढ़ा समर्थन

Paonta Sahib: भगवानपुर में परविंदर सिंह बिट्टू का जनसंपर्क तेज, चुनावी माहौल में बढ़ा समर्थन