in

Paonta Sahib: भगवानपुर में परविंदर सिंह बिट्टू का जनसंपर्क तेज, चुनावी माहौल में बढ़ा समर्थन

TROWS

जिला सिरमौर के जिला परिषद वार्ड नंबर-09 पातलियों से निर्दलीय प्रत्याशी परविंदर सिंह बिट्टू का चुनाव प्रचार अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। भगवानपुर गांव में देर शाम आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी बिट्टू ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने चुनाव चिन्ह “जीप” पर मुहर लगाने की अपील की।

गांव में पहुंचे परविंदर सिंह बिट्टू का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी उनके समर्थन में खुलकर भागीदारी निभाई। चुनावी माहौल के बीच भगवानपुर में बिट्टू के समर्थन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

जनता को संबोधित करते हुए परविंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि उन्हें हर गांव से भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है, जिससे उनका हौसला लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वार्ड में सड़क, पेयजल, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Doon valley school

भगवानपुर के लोगों ने भी क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को उठाते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग रखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि परविंदर सिंह बिट्टू लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं और सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहे हैं, जिसकी वजह से जनता का भरोसा लगातार उनके पक्ष में बढ़ता जा रहा है।

चुनाव प्रचार के दौरान गांव में जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटती रही और समर्थकों ने “जीप” चुनाव चिन्ह के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। माना जा रहा है कि वार्ड नंबर-09 में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib : घुतनपुर में बाघ का खूनी हमला, पुलिस कर्मी के घर बंधी गाय को बनाया निवाला! इलाके में दहशत

Paonta Sahib : घुतनपुर में बाघ का खूनी हमला, पुलिस कर्मी के घर बंधी गाय को बनाया निवाला! इलाके में दहशत