Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta sahib : जिला स्तरीय ऐथलेटिक्स में गुरु नानक मिशन स्कूल के खिलाड़ियों का जलवा

TROWS

पांवटा साहिब : गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब के छात्रों ने जिला स्तरीय ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सभी को गर्वित किया।

Holi 2026 -2

यह प्रतियोगिता पांवटा साहिब के गुरुद्वारा ग्राउंड में आयोजित की गई। चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Indian Public School

गुरु नानक मिशन स्कूल ने कुल 52 पदक जीतकर नया कीर्तिमान रचा। इसमें 17 गोल्ड, 24 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

Doon valley school

खास बात यह रही कि लड़कियों ने अधिक पदक जीतकर प्रतियोगिता में बाजी मारी।

विद्यालय की छात्राओं ने 13 गोल्ड, 13 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। उन्होंने 3 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

छात्रों ने भी पीछे नहीं हटते हुए 4 गोल्ड, 11 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

चैंपियनशिप अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 श्रेणियों में आयोजित हुई थी।

प्रतियोगिता में खेल भावना और उत्साह देखते ही बनता था। हर प्रतिभागी ने जीत के लिए जी-जान लगाया।

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान जोरदार स्वागत किया गया।

विद्यालय प्रांगण तालियों से गूंज उठा जब विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

स्कूल के डायरेक्टर  गुरजीत सिंह सैनी ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और खेलों को शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

तो, वहीं स्कूल की प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने कहा कि खेलों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।

उन्होंने खिलाड़ियों के कोच गुरनाम सिंह (लड़कियों के कोच) और दीदार सिंह (लड़कों के कोच) के योगदान की सराहना की।

विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी की इच्छा जताई।

छात्रों की यह उपलब्धि न केवल स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: मंदिर में साधु का श+व मिलने से सनसनी, ह+त्या की आशंका

पांवटा साहिब: मंदिर में साधु का श+व मिलने से सनसनी, ह+त्या की आशंका

हिमाचल प्रदेश मे खेल-खेल में मासूम की मौ+त स्कार्फ बना फं+दा

हिमाचल प्रदेश मे खेल-खेल में मासूम की मौ+त स्कार्फ बना फं+दा