in

Paonta Sahib: 12वीं के रिजल्ट में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का जलवा, 14 छात्रों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक

TROWS

Paonta Sahib: 12वीं के रिजल्ट में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का जलवा, 14 छात्रों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक

पौंटा साहिब स्थित गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। 13 मई 2026 को परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बन गया। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर सफलता का जश्न मनाया।

इस वर्ष स्कूल का रिजल्ट बेहद उत्साहजनक रहा। कुल 14 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 76 छात्रों ने 80 प्रतिशत से ऊपर और 163 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। स्कूल प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

Doon valley school

संगीत विषय में स्कूल ने विशेष उपलब्धि हासिल की। सात छात्रों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। इनमें पार्थ ठाकुर, वेदांश शर्मा, कनिका वर्मा, मोहम्मद सैफुल, सुप्रीत कौर, जशनप्रीत कौर और आयत हुसैन शामिल हैं। कंप्यूटर साइंस में मोनिका शर्मा ने भी शत-प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया।

स्कूल की टॉपर हर्षिता वर्मा रहीं, जिन्होंने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परमिंदर कौर ने 93 प्रतिशत और यशस्विनी गौतम ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

JPERC 2025

विषयवार परिणाम भी काफी प्रभावशाली रहे। अकाउंट्स और DIT में 99 अंक, इंग्लिश और हिंदी में 98 अंक, फिजिकल एजुकेशन और बायोलॉजी में 97 अंक प्राप्त किए गए। वहीं इकनॉमिक्स में 96 और पॉलिटिकल साइंस में 95 अंक दर्ज किए गए।

विद्यालय के डायरेक्टर गुरु गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास का परिणाम है। साथ ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धौलाकुआं जंगल में अधजली ला*श से मचा हड़कंप, प्रेम प्रसंग से जुड़ी खौफनाक ह*त्या में बड़ा खुलासा….

धौलाकुआं जंगल में अधजली ला*श से मचा हड़कंप, प्रेम प्रसंग से जुड़ी खौफनाक ह*त्या में बड़ा खुलासा….