in

धौलाकुआं जंगल में अधजली ला*श से मचा हड़कंप, प्रेम प्रसंग से जुड़ी खौफनाक ह*त्या में बड़ा खुलासा….

TROWS

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में धौलाकुआं के समीप जंगल से बरामद महिला की अधजली लाश मामले में अब चौंकाने वाले खुलासे सामने आने लगे हैं। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग, जहरीला पदार्थ और शव को ठिकाने लगाने की साजिश जैसी कई गंभीर बातें सामने आई हैं। इस मामले में हरियाणा और हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले जंगल में एक महिला का बुरी तरह जला हुआ शव मिला था। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया था। मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के बराड़ा थाना पुलिस ने सिरमौर पुलिस से संपर्क किया था। जांच के दौरान एक संदिग्ध आरोपी की लोकेशन सिरमौर क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस ने देर शाम बाता पुल के समीप से आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Doon valley school

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बराड़ा इलाके में रिक्शे पर एक बोरी ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी बोरी में महिला का शव रखा गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी अपहरण का मामला दर्ज रहा है।

मृतक महिला की उम्र करीब 36 वर्ष बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे। चर्चा यह भी है कि दोनों ने कथित तौर पर एक साथ जहरीला पदार्थ खाने की योजना बनाई थी।

JPERC 2025

बताया जा रहा है कि महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, लेकिन आरोपी ने खुद जहर नहीं खाया। महिला की मौत होने के बाद आरोपी घबरा गया और शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके बाद शव को हिमाचल लाकर जंगल में फेंका गया।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने की भी कोशिश की गई। पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आ रही है कि वारदात के बाद आरोपी लंबे समय तक पांवटा साहिब क्षेत्र में घूमता रहा। यदि यह तथ्य जांच में सही साबित होता है तो मामला और भी गंभीर हो सकता है।

उधर, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि हरियाणा पुलिस के संपर्क के बाद एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के सत्यापन के बाद ही विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

गुरुवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस सनसनीखेज मर्डर केस में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब : कोलर जंगल में मिला 95% जला महिला का श*व, पहचान नहीं होने से बढ़ी मिस्ट्री

पांवटा साहिब : कोलर जंगल में मिला 95% जला महिला का श*व, पहचान नहीं होने से बढ़ी मिस्ट्री

Paonta Sahib: 12वीं के रिजल्ट में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का जलवा, 14 छात्रों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक

Paonta Sahib: 12वीं के रिजल्ट में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का जलवा, 14 छात्रों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक