in

Paragliding World Cup: 2 नवंबर से होगा पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप! 50 देशों के 130 पायलट लेंगे भाग

Paragliding World Cup: बीड़-बिलिंग में 2 से 9 नवंबर तक पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप-2024 का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने बीड़ स्थित आपास होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, जिला कांगड़ा विशेष कर बैजनाथ के लिए बड़ी गौरव की बात है कि पैराग्लाइडिंग का वर्ल्ड कप का आयोजन बीड़-बिलिंग में किया जा रहा है।

Paragliding World Cup: 2 नवंबर से होगा पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप! 50 देशों के 130 पायलट लेंगे भाग

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विशेष प्रयासों से बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के वर्ल्ड कप का आयोजन इस दिशा में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को वर्ल्ड कप आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस आयोजन के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि बीड़-बिल्डिंग क्षेत्र को साहासिक खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए गंभीर प्रयास जारी हैं ताकि यहां पैराग्लाइडिंग के साथ-साथ अन्य साहासिक खेल गतिविधियों को भी शामिल आयोजन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि 8-दिवसीय महोत्सव में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप इंडिया 2024 के साथ 5 एडवेंचर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप होंगी। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से प्रतिभागी पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए यहां उपस्थित रहेंगे जिससे इस क्षेत्र के लोगों को बहुत अधिक लाभ होगा। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने 5 एडवेंचर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की भी घोषणा की, जो महोत्सव का हिस्सा होंगी।

Radhika Beauty 01

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Sniffers05
Sniffers05
Bhushan Jewellers 04

इसमे मोटोक्रॉस, रिवर राफ्टिंग, मैराथन, साइक्लाथन और 4×4 टीएसडी रैली शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप इंडिया 2024 के समानांतर होगा। जहां 50 से अधिक देशों के 130 पायलट खेल के सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक वातावरण में प्रतिस्पर्धा करेंगे। बीड़ बिलिंग की मनोरम घाटी अपनी उत्कृष्ट थर्मल्स और शानदार दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है, जो क्रॉस-कंट्री पैराग्लाइडिंग के लिए अनुकूल है।

बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि 2 से 9 नवंबर 2024 तक प्रतिष्ठित पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप 2024 (PWCIndia’24) के साथ ‘हिमाचल पैराग्लाइडिंग फेस्ट’ (HPF’24) की मेजबानी करेगा। हिमाचल पैराग्लाइडिंग फेस्ट का मूल क्यूरेटर ‘बीइंग क्रिएटिव’, राज्य की इस पहल का नेतृत्व कर रहा है। इसके आयोजक बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन (BPA) के साथ, हिमाचल सरकार और हिमाचल पर्यटन निगम हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: हिमाचल में शुरू होंगे हवाई सेवाओं के नए रूट! प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे पंख

Himachal Latest News: हिमाचल में शुरू होंगे हवाई सेवाओं के नए रूट! प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे पंख

MonkeyPox Alert: हिमाचल में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट! इन लोगों पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग

MonkeyPox Alert: हिमाचल में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट! इन लोगों पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग