Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: पुलिस की दवा विक्रेता के घर पर छापेमारी! 24 लाख का कैश पकड़ा, नशीली गोलियां भी बरामद

TROWS

Himachal News Update: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अंब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम की ओर से एक घर में छापेमारी कर लाखों रुपए के कैश सहित नशीली गोलियां भी बरामद की गई है।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: पुलिस की दवा विक्रेता के घर पर छापेमारी! 24 लाख का कैश पकड़ा, नशीली गोलियां भी बरामद

पुलिस ने वार्ड नंबर 3 के दवाई विक्रेता अंकुश कुमार के घर से यह बड़ी खेप पकड़ी है। दरअसल, बीते रोज़ एसएचओ रूप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अंकुश कुमार के घर पर छापेमारी की।

Indian Public School

तकरीबन 6 घंटे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से घर की अलमारी में रखे 24 लाख 34 हजार 540 रुपए के कैश को जब्त किया। इतना ही नहीं पुलिस ने मौके से 2320 ट्रामाडोल की गोलियां भी पकड़ी।

Doon valley school

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी मात्रा में कैश कहां से आया और आरोपी नशीली पदार्थ की इन दवाइयों का कब से कारोबार कर रहा था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, एसपी ऊना अमित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से घर पर छापेमारी की गई थी, जिस पर लाखों का कैश और नशीली दवाइयां बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गहन जांच कर रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: कल हिमाचल आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! एयरो-स्पोर्ट्स गतिविधियों पर प्रतिबंध

Himachal Latest News: कल हिमाचल आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! एयरो-स्पोर्ट्स गतिविधियों पर प्रतिबंध

Himachal News Update: सुप्रीम आउटफिट प्राइवेट लिमिटेड ने किया 10 लाख का अंशदान! सीएम को सौंपा चेक

Himachal News Update: सुप्रीम आउटफिट प्राइवेट लिमिटेड ने किया 10 लाख का अंशदान! सीएम को सौंपा चेक