Asha Hospital
in

SHO रिश्वत की राशि लेकर फरार, विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास

SHO रिश्वत की राशि लेकर फरार, विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास

SHO रिश्वत की राशि लेकर फरार, विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास

 

Shri Ram

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के तहत नादौन पुलिस थाने में तैनात एसएचओ पर रिश्वत लेने और बाद में रिश्वत के पैसों सहित फरार होने के आरोप लगे हैं।

Indian Public School

बताया जा रहा है कि मंगलवार को एसएचओ को रंगे हाथ गिरफ्तार करने पहुंची विजिलेंस टीम को पैसे लेकर चकमा देकर एसएचओ अपनी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गया।

Doon valley school

यही नहीं बताते हैं कि जब विजिलेंस टीम एसएचओ को पकडऩे लगी तो उसने उन पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। विजिलेंस टीम ने सड़क से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।

खबर लिखे जाने तक फरार एसएचओ की गाड़ी विजिलेंस ने बरामद कर ली है लेकिन एसएचओ अभी तक पकड़ में नहीं आया है।

JPERC 2025

विजिलेंस को मिली शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लागाया कि एसएचओ नादौन ने मवेशियों को पठानकोट लेने जाने की अनुमति देने के एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी और पैसा न देने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी थी।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने एसएचओ को रंगे हाथ पकडऩे के लिए जाल बिछाया था। बताते हैं कि एसएचओ अपनी निजी कार से मौके पर पहुंचा और शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ले ली।

इसी बीच जब विजिलेंस की टीम उसे दबोचने लगी तो वह एकदम अपनी कार में बैठ गया।

जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। एसएचओ को पकडऩे के लिए जिला से बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

Written by Newsghat Desk

1 जनवरी से बदलने वाला है ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का तरीका

1 जनवरी से बदलने वाला है ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का तरीका

दो युवकों के हवाले से 25.22 ग्राम चिट्टा व नकदी बरामद

दो युवकों के हवाले से 25.22 ग्राम चिट्टा व नकदी बरामद