Paonta Sahib: पांवटा साहिब के The Planet Group में विभिन्न पदों पर भर्ती! आवेदन शुरू, 30 अप्रैल है अंतिम तिथि

Paonta Sahib: शिक्षा और कौशल विकास (Skill Development) के क्षेत्र में जिला सिरमौर की अग्रणी संस्था द प्लैनेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए नौकरी के अवसर निकाले हैं।
Paonta Sahib: पांवटा साहिब के The Planet Group में विभिन्न पदों पर भर्ती! आवेदन शुरू, 30 अप्रैल है अंतिम तिथि
संस्थान द्वारा विभिन्न पदों को शुद्ध रूप से कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.theplaneteducation.net तथा TPSDM की वेबसाइट www.tpsdm.org (Career Tab) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।




पात्रता मानदंड, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए दोनों वेबसाइट के Career Tab पर उपलब्ध निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना अनिवार्य है तथा आवेदन करने से पूर्व सभी नियम एवं शर्तों का भली-भांति अध्ययन कर लें।

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 24 अप्रैल 2026 से खुल चुका है और 30 अप्रैल 2026 को शाम 05:00 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
संस्थान के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा जारी इस अधिसूचना में कहा गया है कि चयनित उम्मीदवारों को स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में एक गतिशील वातावरण में काम करने का अवसर मिलेगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है, आवेदन करने से पहले निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य सभी आवश्यक शर्तों को सुनिश्चित कर लें। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

