Asha Hospital
Holi 2026
in

जल्द निपटाएं फारेस्ट क्लीयरेंस मामले, ताकि बाधित न हों विकास कार्य-उपायुक्त

जल्द निपटाएं फारेस्ट क्लीयरेंस मामले, ताकि बाधित न हों विकास कार्य-उपायुक्त

जल्द निपटाएं फारेस्ट क्लीयरेंस मामले, ताकि बाधित न हों विकास कार्य-उपायुक्त

TROWS

उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिला में प्रस्तावित सभी विकास कार्यों के फारेस्ट क्लीयरेंस मामलों को समय पर निपटाएं ताकि विकास कार्य बाधित न हों।

Holi 2026 -2

उन्होंने कहा कि वन विभाग के साथ सम्बन्धित विभाग (यूजर एजेंसी) फारेस्ट क्लीयरेंस मामलों को प्रस्तुत करने से पहले बारीकी से वांछित दस्तावेजों और अनापत्ति प्रमाण पत्रों की जांच करें ताकि विभिन्न आक्षेपों के कारण फारेस्ट क्लीयरेंस मिलने में विलंब न हो।

Indian Public School

उपायुक्त सोमवार को नाहन में सिरमौर जिला में प्रस्तावित विकास कार्यों की फारेस्ट क्लीयरेंस मामलों की सम्बन्धित विभागों और वन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि अस्पताल, सड़क, पुल, शिक्षा संस्थान, बिजली आदि ये सभी जनहितैषी और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं हैं जिन पर सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें ताकि विकास कार्य समय पर आरम्भ हो सकें।

उपायुक्त ने वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रस्तावित विकास कार्यों की फारेस्ट क्लीयरेंस मामलों की जानकारी अगली बैठक में विस्तृत रूप से प्रस्तुत की जाए ताकि सरकार को सही जानकारी दी जा सके।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान के अलावा वन, जल शक्ति, लोक निर्माण, शिक्षा व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में सफाईकर्मी शशिबाला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, मालिक तक पहुंचाई खोई हुई सोने की चेन

पांवटा साहिब में सफाईकर्मी शशिबाला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, मालिक तक पहुंचाई खोई हुई सोने की चेन

Himachal Latest News: दर्दनाक सड़क हादसे में खाई में लुढ़की कार, युवक की मौत

Himachal Latest News: दर्दनाक सड़क हादसे में खाई में लुढ़की कार, युवक की मौत