in ,

पांवटा साहिब में कार से 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, नाहन का आरोपी गिरफ्तार

पांवटा साहिब: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर पुलिस को एक और सफलता मिली है। SIU नाहन की टीम ने नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक कार से 5.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में नाहन निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रोहित विक्रम निवासी कच्चा टैंक, नाहन के रूप में हुई है। SIU की टीम रैनबैक्सी चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कथित तौर पर नाहन और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा बेचने का काम करता है।

सूचना में बताया गया कि आरोपी पांवटा साहिब बस स्टैंड की ओर से कार में नशे की खेप लेकर नाहन की तरफ आ रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बद्रीपुर चौक के पास नाकाबंदी की।

Doon valley school

कुछ समय बाद पुलिस ने एक Alto कार को जांच के लिए रोका। कार का नंबर HP71A-1649 बताया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस को कार में 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रोहित विक्रम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।

JPERC 2025

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

द स्कॉलर्स होम स्कूल पहुंचे कर्नल जे.एस. चौहान, एनसीसी कैडेट्स को दिया देशसेवा और नशामुक्ति का संदेश

द स्कॉलर्स होम स्कूल पहुंचे कर्नल जे.एस. चौहान, एनसीसी कैडेट्स को दिया देशसेवा और नशामुक्ति का संदेश

Paonta sahib: दिल्ली में बजेगा हिमाचल का डंका! हिल व्यू स्कूल की प्रियांशी और सिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Paonta sahib: दिल्ली में बजेगा हिमाचल का डंका! हिल व्यू स्कूल की प्रियांशी और सिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह