in

Paonta sahib: दिल्ली में बजेगा हिमाचल का डंका! हिल व्यू स्कूल की प्रियांशी और सिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

पांवटा साहिब: हिल व्यू पब्लिक स्कूल, माजरा के दो विद्यार्थियों ने टाइम्स ऑफ इंडिया के टाइम्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित टाइम्स क्रिटिकल थिंकिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा छठी की प्रियांशी और कक्षा सातवीं की सिया अब दिल्ली में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के पहले चरण में 15 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। चयनित विद्यार्थियों को टाइम्स फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम में ‘मेरा गाँव, मेरा देश’ की अध्यक्षा पुष्पा खंडूजा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या आशु शर्मा ने उनका स्वागत किया।

प्रतियोगिता के दूसरे चरण में विद्यालय के छह विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी तार्किक सोच और समझ का प्रदर्शन किया। इनमें प्रियांशी और सिया ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

सेमीफाइनल का आयोजन दिल्ली के डीपीएस स्कूल, आर.के. पुरम में किया जाएगा। दोनों विद्यार्थी यदि इस चरण में सफल रहती हैं, तो 19 सितंबर को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में होने वाले फाइनल राउंड में भाग लेंगी।

विद्यालय की निदेशक पूनम गोयल और शैक्षणिक निदेशक अजय शर्मा ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में तार्किक सोच, रचनात्मक विचार और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।

JPERC 2025

विद्यालय की कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई और प्रतियोगिता से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। दोनों विद्यार्थियों के सेमीफाइनल तक पहुंचने से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्या आशु शर्मा, निदेशक पूनम गोयल, शैक्षणिक निदेशक अजय शर्मा और कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में कार से 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, नाहन का आरोपी गिरफ्तार

पांवटा साहिब में कार से 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, नाहन का आरोपी गिरफ्तार

पांवटा साहिब में दूध के नए रेट तय, किसानों ने बनाया मजबूत संगठन का फैसला

पांवटा साहिब में दूध के नए रेट तय, किसानों ने बनाया मजबूत संगठन का फैसला