Asha Hospital
Holi 2026
in

जेपी नड्डा की रैली में सरकारी मशीनरी का दुरोपयोग, HRTC की सैंकड़ों बसें रैली में लगाई : हरप्रीत रतन

जेपी नड्डा की रैली में सरकारी मशीनरी का दुरोपयोग, HRTC की सैंकड़ों बसें रैली में लगाई : हरप्रीत रतन

जेपी नड्डा की रैली में सरकारी मशीनरी का दुरोपयोग, HRTC की सैंकड़ों बसें रैली में लगाई : हरप्रीत रतन

TROWS

जिला कांग्रेस के महासचिव और स्थानीय कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह रतन ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सरकारी मशीनरी का जम कर दुरुपयोग किया गया है।

Holi 2026 -2

एचआरटीसी की सैंकड़ों बसें रैली में लोगों को जुटाने में लगाई गई, जिससे प्रदेश भर में आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी वर्कर्स को 25/25 लोगों को साथ लाने का लक्ष्य दिया गया। वहीं महिला सहायता समूहों को लोन का लालच देकर बुलाया गया।

Indian Public School

इसके दौरान सरकारी दफ्तरों में काम काज ठप रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम में तैनात किया गया जबकि लोगों के अपने कामों में लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े।

Doon valley school

कांग्रेस नेता ने कहा कि ये एक सरकारी कार्यक्रम है। जिसका पूरी तरह से भाजपाकरण किया जा रहा है। एक और अधिकारी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं वहीं भाजपा नेता इसे पार्टी का कार्यक्रम बताकर श्रेय लूटने में लगे हैं।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पांवटा साहिब में स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल में पांवटा साहिब में ट्रामा सेंटर खोले जाने की घोषणा की थी।

लेकिन धरातल पर कुछ नही हुआ। इसके विपरीत सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की काफी कमी है। सुविधाओं के आभाव में ये अस्पताल महज रैफर अस्पताल बन कर रह गया है।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

सीएम बोले सिरमौर में जम कर किया विकास, पांचों सीटें भाजपा की झोली में डाल जनता बदलेगी रिवाज

सीएम बोले सिरमौर में जम कर किया विकास, पांचों सीटें भाजपा की झोली में डाल जनता बदलेगी रिवाज

सुखराम चौधरी की पीठ थपथपा गए जेपी नड्डा, कहा-इशारा समझें और आने वाले चुनाव में रखें ध्यान

सुखराम चौधरी की पीठ थपथपा गए जेपी नड्डा, कहा-इशारा समझें और आने वाले चुनाव में रखें ध्यान