in

पांवटा साहिब की आशि शर्मा ने ग्राफिक एरा में सोलो डांस में पहला स्थान! 60 से अधिक विश्वविद्यालयों को पछाड़ पाई जीत…..

पांवटा साहिब की आशि शर्मा ने उत्तराखंड के ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित ग्राफेस्ट में सोलो इंडियन क्लासिकल डांस में 60 से अधिक विश्वविद्यालयों को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने सभी को गौरवान्वित किया है।

आशि, जो गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी), पांवटा साहिब में बीए इकोनॉमिक्स प्रथम वर्ष की छात्रा हैं, ने 9 साल की कठिन मेहनत से यह मुकाम पाया। वह गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल से 2024 में 12वीं पास कीं। आशि का सपना एक उत्कृष्ट शास्त्रीय नर्तकी बनने के साथ-साथ यूपीएससी परीक्षा पास करने का है।

Indian Public school

Bhushan Jewellers 2025

देवी नगर, पांवटा साहिब निवासी आशि की मां रश्मि शर्मा गृहिणी हैं। उनके पिता स्वर्गीय यश कुमार शर्मा का निधन 2015 में हुआ। परिवार किराए और कृषि भूमि से आर्थिक सहारा लेता है। आशि के नाना और मामा भी उनका बहुत समर्थन करते हैं।

आशि अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और बुआ को देती हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। उनकी मेहनत और लगन ने ग्राफेस्ट में जीत दिलाई। यह उपलब्धि उनके लिए एक नई शुरुआत है।

आशि का कहना है कि वह अपनी कला को और निखारना चाहती हैं। साथ ही, वह समाज के लिए कुछ बड़ा करना चाहती हैं। उनकी इस जीत ने पांवटा साहिब का नाम रोशन किया है। स्थानीय लोग और कॉलेज प्रशासन ने उनकी उपलब्धि की सराहना की।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib : 11-12 मई को आयोजित होने वाली 32वीं सीनियर स्टेट महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के टीम ट्रायल 8 मई को

Paonta Sahib : 11-12 मई को आयोजित होने वाली 32वीं सीनियर स्टेट महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के टीम ट्रायल 8 मई को