in

“द स्कॉलर्स’ होम” के ध्रुव ने राज्य में लहराया परचम, स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया सिरमौर जिले का मान……

TROWS

सिरमौर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। द स्कॉलर्स’ होम स्कूल के छात्र ध्रुव सिंह ठाकुर ने बिलासपुर में आयोजित 37वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

ध्रुव सिंह ठाकुर ने अंडर-14 ट्रायथलॉन ‘बी’ वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 60 मीटर दौड़ में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि लंबी कूद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा शॉटपुट प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

तीनों प्रतियोगिताओं में मिले अंकों के आधार पर ध्रुव कुल मिलाकर प्रथम स्थान पर रहे और स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुए। उनकी इस सफलता ने जिले के खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा दी है।

Doon valley school

ध्रुव के कोच सुधीर कुमार ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से नियमित अभ्यास कर रहे थे। कठिन मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि ध्रुव ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि निरंतर प्रयास से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

इस उपलब्धि के बाद अब ध्रुव सिंह ठाकुर का चयन नॉर्थ ज़ोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर तक देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित होगी, जहां वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

JPERC 2025

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने ध्रुव की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। क्षेत्र के लोगों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि ध्रुव आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लाखों नशीली गोलियों का जाल टूटा, तस्करों में मचा हड़कंप…..

हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लाखों नशीली गोलियों का जाल टूटा, तस्करों में मचा हड़कंप…..

शिमला में सनसनी: स्कूल संचालिका पर नकाबपोशों का हमला, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

शिमला में सनसनी: स्कूल संचालिका पर नकाबपोशों का हमला, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती