in

Himachal Pradesh: चलती बस का खुला दरवाजा बना काल! 14 साल की छात्रा की दर्दनाक मौ*त, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…..

TROWS

Himachal Pradesh: पालमपुर के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक छात्रा की पहचान अनामिका उर्फ कोमल के रूप में हुई है। वह चंबा जिले के होली क्षेत्र की रहने वाली थी और नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान वह अपने पैतृक गांव लटवाला आई हुई थी।

जानकारी के अनुसार अनामिका अपनी बहन के साथ एचआरटीसी की बस में पालमपुर से धर्मशाला की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर उसे उतरना था, उससे कुछ पहले ही यह हादसा हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बस से नीचे गिर गई। गिरने के बाद वह बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Doon valley school

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने छात्रा को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पालमपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने संबंधित बस को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

JPERC 2025

इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी हादसे पर गहरा दुख जताते हुए सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की मांग उठाई है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा नगर परिषद की कुर्सी पर सियासी सरगर्मी! अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

पांवटा नगर परिषद की कुर्सी पर सियासी सरगर्मी! अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

हिमाचल प्रदेश में सनसनी: सेब के बगीचे में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की ह*त्*या, चोरी का भी शक

हिमाचल प्रदेश में सनसनी: सेब के बगीचे में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की ह*त्*या, चोरी का भी शक