in

पांवटा साहिब में 27 वर्षीय युवक ने उठाया ख़ौफनाक कदम, मौत

पांवटा साहिब में 27 वर्षीय युवक ने उठाया ख़ौफनाक कदम, मौत

पांवटा साहिब में 27 वर्षीय युवक ने उठाया ख़ौफनाक कदम, मौत

TROWS

सिरमौर जिला में एक 27 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने ऐसा ख़ौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच जारी है।

आत्महत्या का यह मामला देर शाम का है। उपमंडल पांवटा साहिब के तहत सतौन में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सतौन निवासी 27 वर्षीय धनबीर सिंह पुत्र जालम सिंह के रूप में हुई है।

युवक अपने घर में फंदे से लटका मिला। कुछ समय पहले ही युवक की शादी हुई थी। पंचायत प्रधान ममता देवी ने बताया कि युवक को जब परिजनों ने देखा, तो उस समय युवक की सांसें चल रही थी।

Doon valley school

युवक ने अपने कमरे में ही फंदा लगाया। युवक को परिजन पांवटा साहिब अस्पताल लेकर गए थे, जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि शव का आज पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदि था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

पंजाब की तर्ज पर दिया जाए नया वेतनमान, हिमाचल प्रवक्ता संघ ने उठाई मांग

पंजाब की तर्ज पर दिया जाए नया वेतनमान, हिमाचल प्रवक्ता संघ ने उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सरकार से मांगा अपनी समस्याओं का समाधान

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सरकार से मांगा अपनी समस्याओं का समाधान