in

पांवटा साहिब: इंडियन पब्लिक स्कूल में सजी नवदुर्गा की झांकी, रामलीला और गरबा नृत्य ने मोहा मन

पांवटा साहिब: इंडियन पब्लिक स्कूल में नवरात्रि और दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय परंपराओं को प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों में मां दुर्गा की महिमा, भगवान श्रीराम के आदर्श और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देखने को मिला।

कार्यक्रम में कक्षा 3 और 4 की छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को दर्शाती मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही महिषासुर वध पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाट्य मंचन के जरिए छात्राओं ने शक्ति, साहस और धर्म की विजय का संदेश दिया। प्रस्तुति की तैयारी में शिक्षिकाओं सुमन और अमृता ने अहम भूमिका निभाई।

वहीं, कक्षा 6 और 7 की छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों में छात्राओं के नृत्य ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। इस प्रस्तुति के लिए इशिता और नीरज ने मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में कक्षा 1 के छोटे बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों ने माता सीता के हरण और रावण वध पर आधारित नाटक के जरिए भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रस्तुत किया। नाटक में धर्म की अधर्म पर जीत का संदेश दिया गया। इस प्रस्तुति को तैयार करवाने में शिक्षिकाओं मोनिका शर्मा और कमलेश का विशेष योगदान रहा।

प्रधानाचार्या ने की विद्यार्थियों की सराहना

JPERC 2025

विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपा शर्मा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों का विकास करने में भी मदद करते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

उत्सव का समापन सत्य, धर्म और अच्छाई के रास्ते पर चलने के संदेश के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बना रहा।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चम्बियारा में दशहरे पर कबड्डी का रोमांच! विजेता टीम को 31 हजार, बकरा और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित

चम्बियारा में दशहरे पर कबड्डी का रोमांच! विजेता टीम को 31 हजार, बकरा और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित