Fair deal
in

प्रदेश में खिलाड़ियों के सुविधाएं देने पर हम पर दर्ज हुए केस : अनुराग ठाकुर

प्रदेश में खिलाड़ियों के सुविधाएं देने पर हम पर दर्ज हुए केस : अनुराग ठाकुर
Shubham Electronics
Paontika Opticals

प्रदेश में खिलाड़ियों के सुविधाएं देने पर हम पर दर्ज हुए केस : अनुराग ठाकुर

अपनी सरकार होने के बावजूद भी मुकद्दमे खत्म करने में लग गए साढ़े तीन साल, जनसभा में बोले अनुराग ठाकुर

 

Shri Ram

प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार, जयराम ठाकुर ने किया बेहतरीन काम…

पांवटा साहिब में बनेगा इनडोर स्टेडियम, खिलाड़ी मेहनत करे सुविधाएं हम देंगे : अनुराग ठाकुर

उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा में करीब साढ़े सात करोड़ रूपए की लगात से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान का शिलान्यास केंद्रीय खेल,युवा मामले व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया।

केंद्रीय खेल,युवा मामले व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा की पड़ोसी राज्य हरियाणा के खिलाड़ी की मेडल लाते हैं। लेकिन हिमाचल के खिलाड़ी सुविधाओं के अभाव से पिछड़ रहे थे।

JPERC 2025
Diwali 02

लेकिन हिमाचल में अब खिलाड़ियों को सुविधाओ की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश हमें भूमि दे हम हर जिले में क्रिकेट स्टेडियम बनाकर देंगे।

Diwali 03
Diwali 03

उन्होंने कहा की हमने खेल के लिए करने का प्रयास किया लेकिन मेरे उपर कई मुकदमे दर्ज किए। अपने सरकार होते हुए भी साढ़े तीन साल बाद अदालत से समाप्त किये।
अनुराग ठाकुर ने कहा की हमारी बेटियों के लिए हम हास्टल भी बनाकर देगें।

उन्होंने कहा की अगर कोच अच्छा नहीं होगा तो खिलाड़ी अच्छा केसे सीखेंगे हम कोच भी आपको देगे। उन्होंने कहा की खिलाड़ी अपने मेहनत में कमी ना रखें सुविधाएं आपको सरकार देंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा की पांवटा साहिब में एक इनडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए समय समय पर खिलाड़ियों से बात करते हैं। उन्होंने कहा की हमारे युवाओं में प्रतिभा है। लेकिन आज तक उन्हें सही मंच नहीं मिलता था।

अनुराग ठाकुर ने कहा की कोविड काल में सभी लोग घर में बैठे हुए थे लेकिन प्रधानमंत्री उस समय भी काम कर रहे थे। उन्होंने कहा की देश में तीन करोड़ गरीब परिवारों को मकान व 15 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री ने शौचालय बनाकर दिये है।

उन्होंने कहा की प्रदेश में जयराम ठाकुर और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा की सबको एकजुट होकर काम करके हिमाचल में फिर से सरकार बनानी है। पीछले दिनों हुए चुनाव में चार राज्यों में भाजपा ने सरकार बनाई है।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक राजीव बिंदल, डीसी आर के गौतम, एसपी ओमापति जम्वाल, चंद्रमोहन ठाकुर, विनय गुप्ता, सीमा कन्याल, एएसपी बबिता राणा, एसडीएम विवेक महाजन, डीएसपी वीर बहादुर, सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, सुभाष चौधरी, कुलदीप राणा,नीरज गोयल, ब्रिजेश गोयल आदि मौजूद थे।

Written by Newsghat Desk

कोलर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका खालिस्तान का पुतला….

कोलर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका खालिस्तान का पुतला….

जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया शुभारंभ…..

जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया शुभारंभ…..