in

सिरमौर में खेलों का महासंग्राम शुरू! मानपुर देवड़ा में जुटीं 291 अंडर-19 छात्रा खिलाड़ी, 31 स्कूलों के बीच होगी कड़ी टक्कर

सिरमौर/पांवटा साहिब। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में सिरमौर जिले के विभिन्न विद्यालयों से 291 छात्रा खिलाड़ी और 31 स्कूल हिस्सा ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य पांवटा साहिब चौधरी किरनेश जंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ज्ञान चंद चौधरी विशेष अतिथि रहे, जबकि पूर्व SMC प्रधान एवं ग्राम पंचायत मानपुर देवड़ा से कृष्ण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला सिरमौर ADPO कृतिका गुरंग, DPE एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह, DSSA के उपाध्यक्ष गुलाब सिंह, DSSA सदस्य सतीश पुंडीर और जंगवीर सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, अध्यापक और खेल विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Doon valley school

मुख्य अतिथि चौधरी किरनेश जंग ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रबंधन और जिला स्कूल क्रीड़ा संघ की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

JPERC 2025

विद्यालय के प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन समिति, समस्त स्टाफ और जिला स्कूल क्रीड़ा संघ सिरमौर ने प्रतियोगिता में पहुंचे सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अध्यापकों और खेल प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए सफल आयोजन के लिए सहयोग देने वालों का आभार जताया।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib: कोच गुरनाम सिंह की देखरेख में विजयवाड़ा नेशनल के लिए पसीना बहा रही हिमाचल की बास्केटबॉल टीम…

Paonta Sahib: कोच गुरनाम सिंह की देखरेख में विजयवाड़ा नेशनल के लिए पसीना बहा रही हिमाचल की बास्केटबॉल टीम…

पांवटा साहिब: हिल व्यू पब्लिक स्कूल की बेटी सिया काराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन, Times Critical Thinking Championship के सेमीफाइनल में पहुंची

पांवटा साहिब: हिल व्यू पब्लिक स्कूल की बेटी सिया काराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन, Times Critical Thinking Championship के सेमीफाइनल में पहुंची