पांवटा साहिब: हिल व्यू पब्लिक स्कूल की बेटी सिया काराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन, Times Critical Thinking Championship के सेमीफाइनल में पहुंची

माजरा। हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा की कक्षा 7वीं की छात्रा सिया ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित Times Critical Thinking Championship 2026 के सेमीफाइनल राउंड में पहुंचकर विद्यालय और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। सिया की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में सिया को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक पहुंचना सिया के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उसकी सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका पूनम गोयल, सोम चमन एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद गोयल, निदेशक अंशुल गोयल, शैक्षणिक निदेशक अजय शर्मा, प्रधानाचार्या आशु शर्मा, कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह और शिक्षकगण मौजूद रहे। सभी ने सिया को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि सिया की सफलता उसकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है। इसके साथ ही उसकी माता पुष्पा खंडूजा के निरंतर सहयोग और विद्यालय के मार्गदर्शन को भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया गया।


विद्यालय परिवार ने कहा कि सिया की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में तार्किक सोच, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नई चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करने में मदद करती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि सिया भविष्य में भी इसी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ेगी और अपने विद्यालय, क्षेत्र व हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करती रहेगी।

