in

Sirmour/Shilai: उत्तरी में खुला नया स्वास्थ्य उपकेंद्र, हर्षवर्धन चौहान बोले- गांवों तक बेहतर इलाज पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

नाहन, 20 सितंबर। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी गांव में रविवार को नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का विधिवत शुभारंभ उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका स्वागत किया।

उद्घाटन के बाद हर्षवर्धन चौहान ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नए स्वास्थ्य उपकेंद्र से उत्तरी के साथ आसपास की पंचायतों के लोगों को भी इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों में भवन, जरूरी सुविधाएं और स्टाफ उपलब्ध करवाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि शिलाई क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कमरऊ में 1.25 करोड़, सतौन में 1.37 करोड़, चांदनी में 55 लाख और कोटा पाब में 56 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन बनाए जा रहे हैं। इन भवनों में डॉक्टरों के रहने की सुविधा भी होगी। वहीं, 1.27 करोड़ रुपये की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटी मशवा का हाल ही में लोकार्पण किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिलाई में 19 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाले आधुनिक नागरिक अस्पताल का निर्माण तेजी से चल रहा है। भवन तैयार होने के बाद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

मंत्री के अनुसार शिलाई अस्पताल में रोजाना करीब 350 से 400 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित 10 डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें आंख, मेडिसिन, हड्डी रोग और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। अस्पताल में 12 नर्सें भी तैनात हैं। अब कई ऐसे उपचार शिलाई में ही उपलब्ध हो रहे हैं, जिनके लिए पहले मरीजों को पांवटा साहिब या नाहन जाना पड़ता था।

JPERC 2025

चौहान ने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब 400 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन उत्तरी के लिए 5 लाख रुपये तथा एससी बस्ती पाटन और उत्तरी में सामुदायिक भवनों के लिए 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की। पाटन में ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में एसडीएम शिलाई जसपाल, सीता राम शर्मा, कल्याण धामटा, रणजीत नेगी, जितेंद्र राणा, रवींद्र राणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

नागपुर से श्री रेणुका जी पहुंचा बाघों का जोड़ा, अब गूंजेगी रॉयल बंगाल टाइगर की दहाड़

नागपुर से श्री रेणुका जी पहुंचा बाघों का जोड़ा, अब गूंजेगी रॉयल बंगाल टाइगर की दहाड़

Paonta Sahib: कोच गुरनाम सिंह की देखरेख में विजयवाड़ा नेशनल के लिए पसीना बहा रही हिमाचल की बास्केटबॉल टीम…

Paonta Sahib: कोच गुरनाम सिंह की देखरेख में विजयवाड़ा नेशनल के लिए पसीना बहा रही हिमाचल की बास्केटबॉल टीम…