Asha Hospital
Holi 2026
in

बलदेव तोमर ने पोटा मानल में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का लोकार्पण किया

बलदेव तोमर ने पोटा मानल में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का लोकार्पण किया

बलदेव तोमर ने पोटा मानल में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का लोकार्पण किया

स्थानीय लोगो ने ढोल नगाड़ों से स्वागत किया बलदेव तोमर का स्वागत

खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोटा मानल का लोकार्पण किया व डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। स्थानीय लोगो ने निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।

TROWS

बलदेब तोमर ने आज डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयन्ति के अवसर पर मानल पंचायत को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का तोहफा दिया हैं। इस अवसर पर 3 छात्राओं ने 11वी कक्षा में दाखिला लिया हैं।

Holi 2026 -2

इस अवसर स्थानीय लोगो को सम्बोधित करते हुए बलदेब तोमर ने कहा कि आज सविंधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयन्ति हैं। अंबेडकर जी को आधुनिक भारत निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।

Indian Public School

उन्हें भारतीय सविंधान का पिता भी कहा जाता हैं। उनकी जयन्ति पर आप सभी को बधाई देता हूं। और साथ साथ मे आपको स्थानी स्कूल पोटा मानल का दर्जा बढ़ने की बहुत बहुत बधाई देता हूं।

Doon valley school

आज के बाद स्थानीय क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। इस पंचायत में 80 प्रतिशत संख्या अनुसूचित जाति की हैं जिसके कारण काफी बच्चे पढ़ नही पाते थे या यहां के छात्रों को काफी दूर उच्च शिक्षा के लिए जाना पड़ता था लेकिन अब आपके बच्चों को घर द्वार ही शिक्षा मिलेगी।

इसके अलावा इस क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार ने कई कार्य किए हैं जो किसी से छुपे नही हैं। आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं और यह डबल इंजन की सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जिसका परिणाम अभी हाल ही में हुए 5 राज्यों के चुनाव मिला हैं। कांग्रेस पार्टी इस देश से धीरे धीरे समाप्त हो रही हैं और 2022 के चुनाव में शिलाई से भी समाप्त कर देंगे।

इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष इंद्र ठाकुर, मण्डल सचिव देवेंद्र तोमर, मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्यामा चौहान, जिला आईटी सयोंजक विकेश तोमर, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आत्माराम शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुंशी राम वर्मा, राजेन्द्र तोमर, जगत सिंह नेगी, प्रधान शिला नेगी, कपिल शर्मा, अधिवक्ता राजेश चौहान, वीरेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान लायकराम, विनोद कुमार, पूर्व प्रधान सोहन तोमर, मुंशी राम शर्मा, भजन सिंह, कल्याण सिंह तोमर, दलिप नेगी सेवानिवृत्त शिक्षक, उर्मिला कश्यप आदि लोग उपस्थित थे।

Written by Newsghat Desk

मैडीकल कालेज अस्पताल नाहन में पहली बार अपेंडिक्स की लैप्रोस्कोपी सर्जरी..

मैडीकल कालेज अस्पताल नाहन में पहली बार अपेंडिक्स की लैप्रोस्कोपी सर्जरी..

पांवटा साहिब में करियाना स्टोर पर किया चोरों ने हाथ साफ़,खाने के सामान समेत 40 हजार के करीब कैश गायब…

पांवटा साहिब में करियाना स्टोर पर किया चोरों ने हाथ साफ़,खाने के सामान समेत 40 हजार के करीब कैश गायब…