Fair deal
Dr Naveen
in

वनमंडल पांवटा साहिब के रेंजर सुप्रभात व फॉरेस्ट गार्ड दीपराम सर्वोत्तम वन पुरस्कार से सम्मानित

वनमंडल पांवटा साहिब के रेंजर सुप्रभात व फॉरेस्ट गार्ड दीपराम सर्वोत्तम वन पुरस्कार से सम्मानित
Shubham Electronics
Diwali 01

वनमंडल पांवटा साहिब के रेंजर सुप्रभात व फॉरेस्ट गार्ड दीपराम सर्वोत्तम वन पुरस्कार से सम्मानित

 

Shri Ram

वनमंडल पांवटा साहिब की पांवटा साहिब रेंज के रेंजर सुप्रभात ठाकुर व फॉरेस्ट गार्ड दीपराम को वन संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व सेवाएं देने के लिए वन विभाग के सर्वोत्तम वन सेवा पुरस्कारों से नवाजा गया है।

जहां रेंजर सुप्रभात ठाकुर को वर्ष 2020:21 में वन क्षेत्र में अवैध खनन व अवैध शराब निर्माण पर निरंतर कारवाई के लिए पुरस्कृत किया गया, वहीं वनरक्षक दीपराम को वर्ष 2021:22 में वन क्षेत्र में अवैध खनन, अवैध डंपिंग रोकथाम व यमुना वन विहार पार्क विकसित करने हेतु होशियार सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दोनो अधिकारियों को चंबा के चुवारी में वन महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में अधिकारियों को स्मृति चिन्ह व रू 30,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई।

समारोह के दौरान भगानी क्षेत्र के रामनगर की वन विकास समिति को भी वन सुरक्षा व वन संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु पुरस्कार से नवाजा गया।

JPERC 2025
Diwali 02

समिति के सदस्यों द्वारा न केवल पिछले दो दशक से गांव के समीप वनों का सरंक्षण किया गया बल्कि वन विभाग की सामुदायिक वन संवर्धन योजना के तहत वन क्षेत्र में मृदा संरक्षण व पौधारोपण के कार्य सफलतापूर्वक किए गए। समिति के सदस्यों को सामूहिक रूप से रु एक लाख की सम्मान राशि प्रदान की गई।

Diwali 03
Diwali 03

उल्लेखनीय है की प्रदेश भर से पुरस्कार हेतु चुने गए विभागीय अधिकारियों में पांवटा साहिब वनमण्डल की भागीदारी सर्वाधिक रही।

Written by newsghat

पांवटा साहिब भाजपा के बाद अब कांग्रेस में बदलाव के स्वर, भाजपा को हारने के लिए नेतृत्व में बदलाव की आवश्यकता

पांवटा साहिब भाजपा के बाद अब कांग्रेस में बदलाव के स्वर, भाजपा को हारने के लिए नेतृत्व में बदलाव की आवश्यकता

भरली में पूर्व भाजपा नेता मनीष तोमर का जोरदार स्वागत

भरली में पूर्व भाजपा नेता मनीष तोमर का जोरदार स्वागत