in

उपलब्धि! शिलाई की बेटियों ने फिर बढ़ाया हिमाचल का मान, रितु नेगी और पुष्पा राणा की उपलब्धि पर बलदेव तोमर ने दी बधाई

सिरमौर: एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं शिलाई विधानसभा क्षेत्र के नेता बलदेव तोमर ने टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने भारतीय महिला टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।

बलदेव तोमर ने शिलाई क्षेत्र की दो बेटियों और भारतीय टीम की खिलाड़ियों रितु नेगी तथा पुष्पा राणा को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शिलाई के साथ-साथ पूरे सिरमौर और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि रितु नेगी का भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी करना शिलाई के लिए गर्व की बात है। वहीं पुष्पा राणा ने भी अपने खेल से प्रदेश का मान बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता क्षेत्र के युवाओं और खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा का संदेश है।

बलदेव तोमर ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना आसान नहीं होता। इसके बावजूद रितु नेगी और पुष्पा राणा ने लगातार मेहनत, अनुशासन और मजबूत इरादों के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से शिलाई क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का उत्साह मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र के कई युवा खेलों में आगे आएंगे और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

JPERC 2025

बलदेव तोमर ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की इस उपलब्धि को देश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रितु नेगी और पुष्पा राणा की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में 75 लोगों ने किया रक्तदान, रोटरी क्लब के महाअभियान में बढ़ाया सेवा का हाथ

पांवटा साहिब में 75 लोगों ने किया रक्तदान, रोटरी क्लब के महाअभियान में बढ़ाया सेवा का हाथ

पांवटा साहिब : बहराल-सतीवाला में हाथियों का आतंक, किसानों की धान और हरे चारे की

पांवटा साहिब : बहराल-सतीवाला में हाथियों का आतंक, किसानों की धान और हरे चारे की