in

पांवटा साहिब : बहराल-सतीवाला में हाथियों का आतंक, किसानों की धान और हरे चारे की

पांवटा साहिब : बहराल-सतीवाला में हाथियों का आतंक, किसानों की धान और हरे चारे की

पांवटा साहिब : बहराल-सतीवाला में हाथियों का आतंक, किसानों की धान और हरे चारे की

पांवटा साहिब : बहराल-सतीवाला में हाथियों का आतंक, किसानों की धान और हरे चारे की फसलें तबाह! मुआवजे की मांग

पांवटा साहिब, 25 सितंबर 2026। गांव बहराल और सातीवाला में हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने खेतों में घुसकर धान और हरे चारे की फसलों को रौंद दिया। इससे कई किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रभावित किसानों में मदन लाल, धियान, लालचंद, सुरेश पवार, नरेश पवार, रविकांत और ओम दत्त पुत्र स्वर्गीय गोपाल सहित अन्य किसान शामिल हैं। किसानों का कहना है कि फसलें खराब होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है।

फसल नुकसान की जानकारी मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष जसविंदर सिंह बिलिंग मौके पर पहुंचे। उनके साथ वन विभाग के गार्ड प्रदीप कुमार, बीओ रामकरण, ग्राम पंचायत के उपप्रधान जगदीश चंद और बीडीसी सदस्य कश्मीर सिंह भी मौजूद रहे। टीम ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।

भारतीय किसान यूनियन ने हिमाचल सरकार से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि उत्तराखंड और हरियाणा में जंगली जानवरों से फसल नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा दिए जाने की व्यवस्था है। इसी तरह हिमाचल में भी किसानों को राहत मिलनी चाहिए।

JPERC 2025

जसविंदर सिंह बिलिंग ने कहा कि हाथियों के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार को जल्द नुकसान का आकलन करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों से फसलों को होने वाले नुकसान के मामलों में किसानों को समय पर राहत मिलना जरूरी है।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रशासन और सरकार से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Written by Newsghat Desk

उपलब्धि! शिलाई की बेटियों ने फिर बढ़ाया हिमाचल का मान, रितु नेगी और पुष्पा राणा की उपलब्धि पर बलदेव तोमर ने दी बधाई

उपलब्धि! शिलाई की बेटियों ने फिर बढ़ाया हिमाचल का मान, रितु नेगी और पुष्पा राणा की उपलब्धि पर बलदेव तोमर ने दी बधाई

Paonta Sahib: 28 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो तैयार, जयराम ठाकुर के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली

Paonta Sahib: 28 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो तैयार, जयराम ठाकुर के स्वागत में निकलेगी भव्य बाइक रैली